Love Rashifal 14 February 2025: भले ही हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के तौर पर नहीं जाना जाता है लेकिन दो प्यार करने वालों के बीच इस दिन को बहुत खास माना जाता है। वैलेंटाइन का दिन प्रेमी और प्रेमिका के बीच बहुत पसंद किया जाता है। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए 14 फरवरी का दिन कैसा रहेगा? किस का दिल टूटेगा और किस का जुड़ेगा? आइए 14 फरवरी का लव राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
14 फरवरी आपके लिए उत्तम रहेगा। प्यार के मामले में सफलता हासिल करेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तेदारों के यहां आना-जाना हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कोई प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम रहेगा। सिंगल लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। मूड रोमांटिक रहेगा। मन में उत्साह रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
सुबह से पार्टनर के साथ अनबन बनी रहेगी, लेकिन शाम होने तक दोनों के बीच संबंध में सुधार होगा। कहीं घूमने की योजना बनाना आपके लिए सही रहेगा वरना रात काली हो सकती है और अगले दिन तक लड़ाई-झगड़ा ही रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7
कर्क राशि
शादीशुदा लोगों के लिए जरूरी है कि वो आपस में लड़ाई न करें, अगर लगे कि ऐसी कोई स्थिति बन रही है तो उससे बाहर निकल जाएं। सिंगल लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई प्रपोज कर सकता है। बिना वजह की बहस हो सकती है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
सिंह राशि
सिंगल लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। शादी का प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। डिनर पर जाने का प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे।
जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे। उम्मीद है कि इस साल उनकी शादी होगी। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन तनावग्रस्त रहेगा। दिनभर साथी से दूरी बनाकर रखेंगे, तो अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 3
कन्या राशि
रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे, बस अपने शब्दों का ध्यान रखें। कुछ भी बोल देना या हद से ज्यादा बोलना भारी पड़ सकता है। लव लाइफ मिलजुली रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों को शाम तक कोई मिल सकता है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 2
तुला राशि
वैलेंटाइन डे अच्छा रहेगा, जो आपकी लव लाइफ को अधिक रोमांटिक बना सकता है। सिंगल लोग, मिंगल हो सकते हैं। संबंध पहले से बेहतर होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकेंगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन लेंगे तो अच्छा रहेगा। अपनी पसंद का करने को मिलेगा। पार्टनर को लेकर प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। सच्चा प्रेम मिल सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
ये भी पढ़ें- इन तारीखों में जन्मी लड़कियों को न करें डेट, वरना धोखा दिया तो सात समुद्र पार से भी आकर लगा देंगी लंका
धनु राशि
पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों एक साथ अधिक समय बिताएंगे। डेट पर जा सकते हैं। डिनर या मूवी का प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें तो अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
मकर राशि
पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। लड़ाई-झगड़े को भूलकर आपसी प्यार बढ़ाएंगे। कहीं बाहर जा सकते हैं। मूवी या डिनर डेट की प्लानिंग कर सकते हैं। रिश्ता पहले से अधिक मजबूत हो सकेगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर हो सकेंगे। बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। सुबह से ही रोमांस शुरू हो जाएगा। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है। डेट पर जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है। आत्मविश्वास पहले से अधिक रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 9
मीन राशि
लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। इसके अलावा एक दूसरे को लेकर भी आकर्षण बढ़ेगा। शाम के समय आप अपने पार्टनर के साथ समय बीता सकेंगे। अभी तक शादी नहीं हुई है, तो जल्द हो सकती है।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 6
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines