हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Laxmi Narayana Rajyoga: दिवाली से पहले मालामाल होंगी ये 5 राशियां, बुध-शुक्र कराएंगे नोटों की बारिश!

Laxmi Narayan Rajyoga: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, दिवाली से पहले दैत्याचार्य शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध आपस में युति कर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Laxmi Narayan Rajyoga: वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह और धन, वैभव, ऐश्वर्य, भोग-विलास, सुख के स्वामी ग्रह शुक्र ने 18 सितंबर, 2024 को अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। वहीं ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, वाणी, व्यापार से लाभ, मौज-मस्ती के स्वामी ग्रह बुध 10 अक्टूबर को तुला राशि में प्रविष्ट होंगे। शुभ ग्रह बुध अभी सिंह राशि में विराजमान हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं बुध ग्रह भगवान विष्णु यानी नारायण के प्रतिनिधि माने गए हैं। इस प्रकार तुला राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ (Laxmi Narayan Rajyoga) का निर्माण हो रहा है, जिसे बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए ये भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

लक्ष्मी नारायण राजयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है। आपको लॉटरी या किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके काम की सराहना होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे, मुनाफा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और बुध की युति से संपत्ति से लाभ हो सकता है। किस पुराने निवेश से जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में आपके काम से सभी संतुष्ट रहेंगे। आपको बोनस मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग के असर से सिंह राशि के जातकों को धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। उन्हें अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगे। नौकरी में स्थिरता रहेगी। आपके काम को देखते हुए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। साथ ही आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आपको अपने काम में अधिक जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कारोबार में साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने साथी के साथ एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण राजयोग से पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: क्या अगले साल पितृपक्ष में फिर लगेगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए 2025 के ग्रहण की तिथियां

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola