Ketu Gochar 2025: रविवार 18 मई, 2025 को 04:30 PM बजे छाया ग्रह केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु ग्रह 18 महीने बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। चूंकि वे हमेशा वक्री रहते हैं, इसलिए वे जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो हमेशा पीछे की ओर जाते हैं और वर्तमान राशि से पिछली राशि में जाते हैं। 18 मई को हुए केतु गोचर का सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, आइए जानते हैं किस राशि पर क्या असर होगा?
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद हो सकती है। कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी या ऊंचे पद के लोगों से सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: घर ले आएं चांदी की ये 8 चीजें, जल्द ही चमक जाएगी किस्मत; हर काम में होगी बरकत
वृषभ राशि
करियर के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा और मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
थोड़ी सावधानी की जरूरत है। आर्थिक मामलों में अड़चन आ सकती है। फिजूलखर्ची से बचें नहीं तो तनाव बढ़ सकता है। शादी या ससुराल से जुड़ी बातें उलझ सकती हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग का सहारा लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। दिन को धैर्य और समझदारी से निकालें।
कर्क राशि
लंबे समय से अटका पैसा आज मिल सकता है। व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। परिवार और जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पुरानी बीमारी है तो लापरवाही न करें। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
सिंह राशि
रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। पुराने झगड़े या गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
बातचीत में मिठास रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर परिवार संग जाने का योग है। धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी पर अंधा विश्वास करने से नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर फैसला लें।
तुला राशि
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति और पैसों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। समय आपके पक्ष में है, आगे बढ़ें।
वृश्चिक राशि
संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है। करियर में बड़ा मौका मिलेगा। घर का माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दिन सफल रहेगा।
धनु राशि
आप सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे लेकिन मन थोड़ा बेचैन रहेगा। कोई अज्ञात डर परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन नतीजा अच्छा मिलेगा। धैर्य रखें, सफलता निश्चित है।
मकर राशि
वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। कामकाज में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। शत्रु हार मानेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा।
कुंभ राशि
जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन ऑफिस की राजनीति से मन अशांत हो सकता है। कोई पुराना डर मन को घेरे रहेगा। जमीन या वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक स्थिति पर। शांत रहना जरूरी है।
मीन राशि
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। धन की आवक बढ़ेगी। दान और सेवा के काम में हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।
ये भी पढ़ें: साल के इन 10 खास दिनों में भूलकर भी न बनाएं-खाएं रोटी, जानिए क्यों मानी जाता है अशुभ?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
17 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines