Sunil Sharma
Read More
Kal ka Rashifal, 25 February 2023 Tomorrow Rashifal: ज्योतिष की सहायता से जानिए आप और आपके परिवार के लिए कल शनिवार का दिन कैसा रहेगा।
जल्दबाजी में आज धन हानि हो सकती है। ऑफिस में आत्मविश्वास को मजबूत रखें। दांपत्य जीवन को भी थोड़ा समय दें। ज्यादा वर्कलोड से थकान होगी, ध्यान रखें। पैसों के लेनदेन में ज्यादा सतर्क रहें। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: इस वर्ष ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है
कोई कारोबारी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में अधूरे कार्यों को जल्दी ही निपटाएं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी अनजान से गुप्त बातें साझा ना करें। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, धनलाभ होगा।
पार्टनरशिप में अनबन से नुकसान होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। ज्यादा गुस्सा तबीयत बिगाड़ सकता है। किसी से व्यर्थ का वाद-विवाद ना करें। गणेश वंदना से लाभ होगा।
कारोबार में वृद्धि होगी, बचत होगी। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। आपका व्यवहार रिश्तों में सुधार लाएगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी के साथ धोखाधड़ी बिल्कुल ना करें। जरूरतमंदों में कंबल का दान करें।
रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। नकारात्मकता सेहत बिगाड़ सकती है। दस्तावेजों को पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, परिवार में शांति रहेगी।
निवेश के लिए दिन शुभ, धन लाभ होगा। ऑफिस में अपने काम दूसरों पर ना थोपें। परिवार में अनबन हो सकती है। बाहर का खाना ना खाएं वरना सेहत बिगड़ सकती है। व्यर्थ में किसी पर गुस्सा ना करें। छोटी कन्याओं में लाल वस्त्र दान करें।
यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे
प्रॉपर्टी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। सिर का दर्द आपको परेशान कर सकता है। बड़े-बुजुर्गों का अपमान ना करें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डालेगा। नौकरी में बदलाव के लिए समय शुभ है। बच्चों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आंखों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
किसी पुराने निवेश से धन लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। पिता से मतभेद खत्म होंगे। कोई पुरानी चोट फिर परेशान करेगी। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में योगदान दें।
नई योजना में निवेश ना करें, धन हानि का योग बन रहा है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। ज्यादा भागदौड़ स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। पुरानी गाड़ी खरीदते समय अच्छे से जांच लें। पानी में दो चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।
किसी की सलाह आज धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बच्चों से साथ घूमने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। किसी को अपनी गाड़ी ना चलाने दें। जरूरतमंद को अन्न दान करें।
नए कारोबार से आमदनी बढ़ेगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। मन शांत रखें, सेहत भी अच्छी रहेगी। आलस ना करें। गुड़ का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।