हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: फरवरी में किन्हें होगा नुकसान, किन पर होगी पैसों की बारिश? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra News24 Today: फरवरी का महीना शुरू हो गया है, जो धार्मिक दृष्टि के लिहाज से बेहद खास है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आमदनी के लिहाज से 12 राशियों के जातकों के लिए ये महीना कैसा रहेगा।

विज्ञापन
मासिक राशिफल- फरवरी 2025

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ग्रह गोचर के लिहाज से फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की आमदनी पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों की आमदनी में इस महीने बढ़ोतरी होगी, तो कुछ जातकों को पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा।

हालांकि मासिक राशिफल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि फरवरी का महीना आमदनी के लिहाज से उनके लिए कैसा रहेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि आमदनी यानी आर्थिक स्थिति के लिहाज से 12 राशियों के जातकों के लिए फरवरी का महीना अच्छा रहेगा या नहीं।

विज्ञापन

मेष राशि

फरवरी में मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। राहु-शुक्र के कारण सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। एक समय के बाद खर्चे पर नियंत्रण करना मेष राशि के जातकों के लिए चुनौती बन जाएगा। गुरु ग्रह के कारण बचत करने में मदद मिलेगी। 11वें भाव में शनि के होने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

निवेश करने के लिए ये समय शुभ रहेगा। पुराने निवेश से भी लाभ होगा। इस महीने आप अपने आर्थिक लक्ष्यों को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। इसके अलावा प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से लाभ होगा। किसी को उधार देंगे, तो पैसा फंस सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: गुरु की कृपा से इस राशि के छात्रों का चमकेगा भाग्य, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मिलेगी सफलता!

वृषभ राशि

फरवरी का महीना वृषभ राशि के लोगों के लिए आमदनी के लिहाज से अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय, महत्वाकांक्षा और भावनात्मक सुरक्षा का फायदा मिलेगा। शुक्र-राहु के कारण आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। एक से ज्यादा आय के स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में लगातार इजाफा होगा। विदेश से भी धन लाभ होगा।

विज्ञापन

धन कमाने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। निवेश करने के लिए ये महीना शुभ है। जोश में आकर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। पैसों को लेकर लालच करना भी ठीक नहीं रहेगा।

मिथुन राशि

फरवरी का महीना मिथुन राशि वालों के लिए खर्चों से भरा रहेगा। गुरु ग्रह के कारण शुभ और मांगलिक कार्यों में खर्चा होगा। सूर्य और बुध फिजूल खर्च करा सकते हैं। पारिवारिक कारणों से खर्च करने पड़ेंगे। महीने के मध्य में आपको विदेश से धन लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

शनि के कारण आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। पुराने कर्ज की टेंशन भी कम हो सकती है। पैसे कमाने के लिए लालच और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से नुकसान होगा।

अगर आप अन्य 9 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola