Kaalchakra: 21 दिन तक कैसा रहेगा 12 राशियों का कामकाज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल और उपाय

Kaalchakra Today: अगस्त माह के कुल 21 दिन बचे हैं, जो कई राशियों के लिए कामकाज की दृष्टि से अच्छे रहेंगे। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 12 राशियों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा।

Kaalchakra Today

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Kaalchakra Today 10 August 2025: अगस्त का महीना चल रहा है, जिसके 9 दिन बीत गए हैं। आज 10वां दिन है, जिसके बाद कुल 21 दिन रख जाएंगे। ज्योतिष दृष्टि से अगस्त माह के ये 21 दिन बेहद खास हैं क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि व नक्षत्र गोचर होगा। ऐसे में समय-समय पर राशियों के जीवन में परिवर्तन आने के योग हैं। खासकर कामकाज की दृष्टि से कई राशियों के लिए ये 21 दिन अच्छे रहेंगे।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अगस्त माह के ये बचे हुए 21 दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कामकाज की दृष्टि से कैसे रहेंगे। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राशि अनुसार उन उपायों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें करके वो परेशानियों से बच सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

नौकरीपेशा- अगस्त माह में नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का बोझ रहेगा। समय पर कोई काम पूरा नहीं होगा, जिस कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में विरोधियों की संख्या बढ़ेगी, जिनसे लड़ाई भी हो सकती है। हालांकि अगस्त के पहले भाग के मुकाबले दूसरे में आगे बढ़ने के आपको अवसर मिलेंगे। इस अवधि में सहकर्मियों से रिश्ते थोड़े सही होंगे और काम के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, वो अगस्त माह के दूसरे भाग में प्रयास कर सकते हैं।

कारोबारियों- 15 अगस्त 2025 तक मेष राशि के कारोबारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पडे़गा, लेकिन इसके बाद अच्छे अवसर मिलेंगे। इस अवधि में कुछ नए कारोबारी सौदे हो सकते हैं, जिनसे अभी लाभ न हो पर भविष्य में फायदा जरूर होगा। हालांकि इस दौरान सोच-समझकर निवेश करें और जल्दबाजी में कारोबार से जुड़ा कोई फैसला न लें। कारोबार के चक्कर में यात्रा कर रहे हैं तो 15 अगस्त से पहले उसे टालने की कोशिश करें।

उपाय- रोजाना सुबह-शाम बजरंग बली की पूजा करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

नौकरीपेशा- आने वाले दिनों में नौकरीपेशा जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कर्मफल दाता शनि के वक्री अवस्था में होने के कारण मेहनत का फल देर से मिलेगा। बहरहाल, कार्यशैली में निखार आएगा। ऑफिस में आप अपने काम से सहकर्मियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। वहीं, जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें इस माह मौका जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

कारोबारियों- अगस्त माह के आने वाले 21 दिन कारोबारियों के लिए कमजोर रहेंगे। किसी न किसी कारण तनाव रहेगा। खासकर पार्टनर से विवाद होने के योग हैं। 13 अगस्त तक तो आप हर मामले को लेकर सतर्क रहें। अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा कारोबारी यात्राओं को टालने का प्रयास करें। जो लोग कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, वो हर मामले की जांच पड़ताल अच्छे से करें।

उपाय- काली उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का शनिवार के दिन दान करें।

विज्ञापन

अगर आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशिवालों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ