---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Hanuman Jayanti से इन 5 राशियों का गोल्डन समय शुरू! बना गुरु आदित्य राजयोग का संयोग

Hanuman Jayanti 2024: इस साल हनुमान जयंती पर बने महासंयोग की वजह से कई राशियों के लोगों के बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं। उन्हें अपार धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सिंगल लोगों को भी उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

---विज्ञापन---

Hanuman Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 23 अप्रैल 2024 को देशभर में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जो लोग सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करते हैं, उनके सभी दुख-दर्द बजरंगबली हर लेते हैं।

इस बार हनुमान जयंती बहुत खास है, क्योंकि इस कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस दिन चित्रा नक्षत्र, वज्र योग और मंगलवार पड़ रहा है। इसी के साथ गुरु आदित्य राजयोग का महासंयोग भी बन रहा है। माना जाता है कि जब भी किसी तिथि के दिन गुरु आदित्य राजयोग का संयोग बनता है, तो इससे कई राशियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इस बार हनुमान जयंती के दिन किन-किन राशियों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti पर इन 3 राशियों को होगा धन लाभ! 3 साल बाद बना गजब का संयोग!

मिथुन राशि

हनुमान जयंती पर बने गुरु आदित्य राजयोग की वजह से मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो जल्द ही वो काम पूरा हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें हनुमान जयंती पर अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें जल्द ही बड़ा मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों की जिंदगी में प्यार का आगाज हो सकता है। अगर आप अपनी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो जल्द ही आपको खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

हनुमान जयंती के दिन कर्क राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में आज बॉस आपके काम से खुश होंगे, जिससे आने वाले समय में आपका प्रमोशन हो सकता है। जिन लोगों का अपना कारोबार है, उन्हें बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस ऑर्डर से उन्हें शायद अभी फायदा न हो, लेकिन भविष्य में लाभ जरूर होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के घर में जल्द ही किलकारियां गूंज सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। जिन लोगों को लंबे समय से नौकरी की तलाश है, अगले महीने तक उनकी किसी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti पर बना महासंयोग, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2024 05:16 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola