10 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह प्रदोष व्रत हिंदू नववर्ष और साल 2025 के अप्रैल का पहला प्रदोष है। इसके साथ ही यह प्रदोष गुरुवार के दिन पड़ रहा है।
गुरुवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजन सभी प्रकार के सुखों को प्रदान करता है। इसके साथ ही आप गुरु प्रदोष व्रत के दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार आप किन उपायों को कर सकते हैं।
मेष राशि
शिवलिंग पर लाल फूल और बिल्व पत्र अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
शिवलिंग का दूध, दही से अभिषेक करें। इसके साथ ही सफेद फूल अर्पित करें और ओम सोमाय नमः का जाप करें।
मिथुन राशि
भोलेनाथ को बेलपत्र और दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही ओम बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और चावल अर्पित करें। इसके साथ ही ओम चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
शिवलिंग पर गुड़, गेहूं और कनेर का फूल अर्पित करें। ओम सूर्याय नमः का जाप करें।
कन्या राशि
भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
भोलेनाथ को गुलाबजल और सुंगधित फूल अर्पित करें। इसके साथ ही ओम शुक्राय नमः का जाप करें। भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके साथ ही लाल चंदन, बेलपत्र और धतूरा भी अर्पित करें। ओम अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
शिवलिंग पर हल्दी मिश्रित जल, पीले फूल और चावल अर्पित करें। इसके साथ ही ओम बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
शिवलिंग पर काले तिल, जल और शमी पत्र अर्पित करें।
कुंभ राशि
शिवलिंग पर नीला फूल, और शुद्ध जल अर्पित करें।
मीन राशि
भगवान शिव को पीले फूल, चावल और दूध अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन तारीखों में जन्मे लोगों को भूल से भी नहीं पहनना चाहिए सोना, जानिए क्या है कारण?
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
5 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines