Guru Margi 2022: इन दिनों देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में वक्र गति में विराजमान हैं। इसी महीने 24 नवंबर को गुरु सुबह 4.27 पर वक्री से मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। गुरु का मार्गी होना देश-विदेश के साथ-साथ कई राशियों के लिए भी सौभाग्य और सफलता के नए दरवाजे खोल देगा। जानिए आपकी राशि पर गुरु के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
जानिए मार्गी गुरु से कौनसी राशियां होंगी प्रभावित (Guru Margi 2022)
वृषभ राशि
गुरु का वक्री से मार्गी होना वृषभ राशि के लिए नए प्रोजेक्ट्स स्टार्ट करने का समय है। ऐसे जातकों के लिए कॅरियर में तरक्की का अवसर आ चुका है और जल्दी ही वे नए प्रोजेक्ट्स में इन्वॉल्व होंगे जिसके कारण घर में आर्थिक समृद्धि आएगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Namak ke Totke: पल भर में किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं ‘नमक के ये उपाय’
मिथुन राशि
ऐसे जातकों के लिए जीवन का स्वर्णिम काल आ चुका है। गुरु के शुभ प्रभाव के चलते अब उनका कॅरियर लगातार ऊंचाई की ओर चलता चला जाएगा। व्यापार से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स स्टार्ट हो सकते हैं जो आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा देंगे। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी।
कन्या राशि
देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते इस राशि के लोग नौकरी छोड़ कर व्यापार पर अपना ध्यान लगाएंगे। व्यापार से इन्हें मुनाफा भी होगा। नई योजनाओं में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताएंगे।
वृश्चिक राशि
गुरु वृश्चिक राशि के पांचवे घर में मार्गी होगा जिसके चलते उनके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कहीं पर रूका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। कॅरियर में तरक्की होगी और विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों की बात करें तो लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे रिलेशन रहेंगे और कोई नया शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कुंभ राशि
जिन जातकों की राशि कुंभ है, उनके लिए भी गुरु का मार्गी होना खुशखबरी लेकर आएगा। उन्हें अपनी मेहनत का सही परिणाम मिलेगा और उनके कार्य भी सफल होने लगेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की प्रंशसा मिलेगी और विदेश यात्रा का योग बन सकता है। किसी पुराने साथी के सहयोग के चलते आर्थिक लाभ हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines