वैभव सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में जगह ना मिलने पर भड़के आकाश चोपड़ा

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. उन्हें नज़रअंदाज किया जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया था. अब आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को मिला समर्थन (Photo: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार टी20 मुकाबले हो चुके हैं. पहले टी20 की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली. दूसरे और तीसरे मैच में उन्हें खिलाया गया. तीसरे टी20 में उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 45 रन बनाए. चौथे टी20 में उन्हें बाहर कर दिया गया. इस बात से कई क्रिकेटर्स नाराज नज़र आए. सभी का कहना है कि वैभव को खेलना चाहिए था. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा तो इस बात से काफी गुस्से में हैं. उन्होंने कह दिया है कि अगर वैभव को नहीं खिलाना है तो उन्हें घर भेज दो.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से लगातार नज़रअंदाज किया जा रहा है. अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने वैभव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर बात रखी. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. ये फैसला कई सवाल खड़े करते हैं. क्या कोई नीति है. वैभव तभी टीम में खेलेंगे जब किसी को चोट लगेगी. या फिर कोई वो तब खेलेंगे जब कोई उपलब्ध नहीं होगा. इनके अलावा क्या उनके कोई खेलने के चांस नहीं हैं? क्या उन्हें मौका नहीं मिलेगा? अगर मौका नहीं मिल रहा है तो वैभव को घर भेज दो. उनसे टीम मैनेजमेंट को कहना चाहिए कि आप फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलें क्योंकि आपकी जगह नहीं बन रही है. आप सिर्फ बैकअप प्लेयर हैं.”

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया. वो टॉप स्कोरर रहे. इसके बाद उनका चयन भारतीय टीम की टी20 टीम में किया गया. आयरलैंड के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच उन्होंने खेले. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्हें मौका दिया गया है. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया है. वेस्टइंडीज से तो भारत ने पांच मुकाबले खेले थे. न्यूजीलैंड में वैभव को ईशान किशन की वजह से मौका मिला. वो पहले मैच में चोटिल हो गए थे. इस वजह से दूसरे और तीसरे मैच में सूर्यवंशी को मौका दिया गया.

विज्ञापन

वैभव अब तक 10 मैचों में 29.5 की औसत से 295 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 185.54 का रहा है. अभी तक वो दो अर्धशतक लगा चुके हैं. हर कोई चाहता है कि वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिले. हालांकि ये काम थोड़ा मुश्किल है. श्रेयस अय्यर कह चुके हैं कि उन्हें इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं. इन दोनों की जोड़ी ने वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ