IND vs NZ: आखिरी T20I मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे ये 5 खिलाड़ी, पिछले मैच में हो गए फेल

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके भारतीय टीम सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी. जिसके लिए टीम के स्टार खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.

Team India/ Image Source: ANI
1 / 6
आखिरी मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे ये 5 खिलाड़ी (Image Source: ANI)

 

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले 3 मैचों में टीम इंडिया ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज किया था. लेकिन चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने धमाकेदार कमबैक किया. जिसके कारण ही आखिरी मुकाबले में अब भारतीय टीम कमबैक करना चाहती है. सेडॉन पार्क हैमिल्टन में मैदान छोटा होने वाला है. ऐसे में एक बार फिर से फैंस को बड़ा स्कोर देखने को मिलने वाला है. टीम इंडिया को जीत के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होगा. पिछले मुकाबले में फेल होने वाले 5 खिलाड़ियों को आखिरी मैच में खुद को दोबारा साबित करना होगा. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2 / 6

स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 4 मैचों में 52.67 की औसत से 3 विकेट ही हासिल किया है. इस दौरान उन्होंने 10.53 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 14 की औसत से 42 रन ही बनाए हैं. अक्षर गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही फेल हो रहे हैं. ऐसे में वो आखिरी मुकाबले में खुद को दोबारा साबित करना चाहेंगे.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 3 / 6

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी आखिरी मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे. प्रिंस यादव ने अब तक खेले 3 मैचों में 61.50 की औसत से 2 विकेट हासिल किए हैं. प्रिंस यादव की इकॉनमी रेट 10.25 की रही है. प्रिंस ऐसे में आखिरी टी-20 मुकाबले के दौरान खुद को दोबारा से साबित करना चाहेंगे. प्रिंस को डेथ ओवरों में गेंदबाजी और बेहतर करना होगा. (Pic Credit- ANI) 

संजू सैमसन

संजू सैमसन4 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अब तक इस सीरीज में मिला-जुला प्रदर्शन किया है. सैमसन ने 4 मैचों में 25.75 की औसत से 103 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू का स्ट्राइक रेट 158.46 का रहा है. संजू ने इस सीरीज में एक अर्धशतक भी जड़ा है. हालांकि पिछले मुकाबले में सैमसन फेल हो गए थे. ऐसे में वो आखिरी मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 5 / 6

नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज ईशान किशन का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. किशन ने इस सीरीज में खेले 2 मैचों में सिर्फ 1 रन ही बनाया है. ऐसे में वो सबसे ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. किशन इंजरी के कारण 2 मुकाबले भी नहीं खेल सके हैं. ऐसे में वो आखिरी मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे.   (Pic Credit- Screengrab) 

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी 6 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 4 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.67 की शानदार औसत से 3 विकेट ही हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 11.53 का रहा है. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 49 रन ही 3 पारियों में बनाए हैं. पिछले मुकाबले में भी रेड्डी ने बल्ले के साथ निराश किया था. ऐसे में आखिरी मुकाबले में वो बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन