Guru Gochar 2024: गुरु के वक्री होने से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 4 महीने तक होगी मौज ही मौज!

Guru Gochar 2024: गुरु ग्रह को वैदिक ज्योतिष का सबसे शुभ ग्रह माना गया हैं। वे भाग्योदय के मुख्य ग्रह हैं। साथ ही वे ज्ञान, विवाह और संतान के स्वामी ग्रह हैं। गुरु के वक्री होने का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

brihaspati-grah-vakri-horoscope

Guru Gochar 2024: नव ग्रहों में गुरु का गोचर वैदिक ज्योतिष में बहुत विशेष माना जाता है। खासकर जब गुरु ग्रह जब वक्री होते हैं, तो यह स्थिति और भी विशेष और महत्वपूर्ण मानी गई है। इस साल गुरु 9 अक्टूबर, 2024 को वक्री होने जा रहे हैं और वे 119 दिनों यानी 4 महीने तक वक्री रहने के बाद साल 2025 में 4 फरवरी को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। वक्री गुरु का राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार के असर होंगे। लेकिन, 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है? आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

वक्री गुरु का राशियों पर पॉजिटिव असर

कर्क राशि

गुरु ग्रह के वक्री होने से कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय काफी क्रिएटिव साबित हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को कलात्मक प्रतिभा निखारने और दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। प्रोडक्ट के डिस्ट्रीब्यूशन में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगे। आप धर्म और अध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वक्री गुरु काफी अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। आप इमोशनली स्ट्रांग होंगे। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है। आप अपना काम या व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। वहीं, कारोबारियों के लिए व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप उन कामों को भी पूरा करने का का प्रयास करेंगे, जो आपका ड्रीम है। फैमिली मेंबर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। जमकर में पैसा आएगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

मीन गुरु की अपनी राशि है। वक्री गुरु का इस राशि के जातकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव होने की संभावना है। आपके उचित प्रयास से धन पाने के रास्ते खुल सकते हैं। आमदनी बढ़ने से लिविंग स्टेटस और स्टैण्डर्ड दोनों बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। आप नए अनुभव हासिल करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कारोबारी काम में विशेष सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार संभव है। परिवार में मांगलिक काम होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ