Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Budh Gochar: ज्योतिष में बुध को बुद्धि और गुरु का ज्ञान एवं विस्तार का कारक ग्रह माना गया है। इस समय दोनों ही ग्रह रेवती नक्षत्र में युति बना रहे हैं। जब भी ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो इनकी युति को सभी के लिए शुभ और मंगलदायक माना जाता है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार बुध अपने ही नक्षत्र में मौजूद है। अब इसी नक्षत्र में बृहस्पति के आने से शुभ संयोग बन रहा है। इन दोनों ग्रहों की युति वैसे तो सभी राशियों के लिए शुभ मानी गई है परन्तु 6 राशियों के लिए यह जबरदस्त सौभाग्यकारक रहेगी।
यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम
बुध-गुरु की युति वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में होगी। ऐसे में उनके भाग्योदय के योग बन रहे हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे, कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
दसवें घर में होने वाला यह संयोग मिथुन राशि के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इससे उन्हें कॅरियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। बहुत संभव है कि वे आने वाले समय में प्रॉपर्टी अथवा नया वाहन भी खरीदें। व्यापार में भी लगातार ग्रोथ होगी।
इस राशि के लिए पांचवे घर में गुरु-बुध की युति होना उनकी क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला रहेगा। खास तौर पर राइटर्स, एंटरटेनर, डिजाईनर्स और म्यूजिक डायरेक्टर्स के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। कलीग्स का सपोर्ट मिलने से जॉब में सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम
रेवती नक्षत्र में होने वाला यह संयोग धनु राशि के लिए आर्थिक लाभ वाला समय लेकर आ रहा है। वे जमीन और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी अनुकूल अवसर है। कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। कम्यूनिकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
इस राशि को बुध-गुरु की युति से मानसिक संबर और बुद्धिमता प्राप्त होगी। वे अपने वाक चातुर्य से जो भी चाहेंगे, आसानी से कर लेंगे। व्यापार जगत से जुड़़े लोगों को भी इस दौरान मोटा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर से से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय ग्रोथ लेकर आ रहा है।
इस युति के चलते मीन राशि के स्वामी पूरी तरह से अपने काम में ही बिजी हो जाएंगे। पहले से किए जा रहे उनके प्रयास अब लाभ देने लगेंगे। परिवार में कुछ बाधाएं आ सकती है, लेकिन उनका भी निराकरण हो जाएगा। घर के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।