Grah Gochar 2025: समय-समय पर वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रह न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक असर डालते हैं। वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह शुक्र की चाल में बदलाव का जीवन पर और भी अधिक असर होता है। बता दें कि शुक्र ग्रह को धन, वैभव और सुख देने वाला ग्रह माना गया है। साथ ही वे प्रेम, विवाह, सौंदर्य, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख और कला जैसे क्षेत्रों के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक हैं। शुक्र की चाल में बदलाव आर्थिक समृद्धि, रिश्तों में मधुरता और जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को बेहद गहराई से प्रभावित करता है।
वैदिक ज्योतिष ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 17 जनवरी, 2025 की सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर सुख-वैभव के स्वामी शुक्र शतभिषा से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र को नक्षत्र मंडल में 25वां स्थान प्राप्त है और यह कुंभ और मीन राशि को जोड़ता है। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र ग्रह 1 फरवरी, 2025 तक विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर व्यक्ति को धन, वैभव, सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर का ज्योतिष महत्व
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। यह व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन लाता है। शुक्र, जो भौतिक सुख, प्रेम, धन, सौंदर्य और कला के कारक हैं, पूर्वा भाद्रपद के आध्यात्मिक और रहस्यमय ऊर्जा से जुड़कर अद्वितीय परिणाम प्रदान करते हैं। शुक्र के इस नक्षत्र में गोचर से धन-संपत्ति और आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है और निवेश में सकारात्मक परिणाम मिलेते हैं। साथ ही यह गोचर रिश्तों में भी मधुरता लाता है। यह गोचर धन, रिश्तों और आध्यात्मिक उन्नति के साथ जीवन के हर पहलू में संतुलन और समृद्धि प्रदान करता है।
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर
शुक्र के पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर का असर कई राशियों पर शुभ रहेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह समय बेहद खास और लाभकारी साबित होगा। इस नक्षत्र में शुक्र गोचर 3 राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का समय लेकर आने के योग दर्शा रहा है। इन 3 राशियों को इस शुभ समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए, ये राशियां हैं: सिंह, तुला और मीन।
सिंह राशि
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर के शुभ असर से सिंह राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या व्यापार से बड़ी कमाई होने की संभावना है। विलासिता की सामग्री और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। ध्यान और योग से आप मानसिक शांति पा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लिए पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर धन और समृद्धि का अवसर लेकर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा और प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अनुकूल है। फिटनेस और मानसिक शांति बनी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक समृद्धि का है। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर से आपके लिए धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। छात्र उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines