---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: 12 फरवरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, त्रिग्रही योग दिलाएगा सफलता, शोहरत और धन!

Grah Gochar 2025: 12 फरवरी, 2025 से कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस त्रिग्रही योग को ज्योतिषाचार्य काफी शुभ और फलदायी बता रहे हैं, जिसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: बुधवार 12 फरवरी, 2025 की रात में 10 बजकर 3 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इससे पहले मंगलवार 11 फरवरी, 2025 की दोपहर को 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में प्रवेश विराजमान होंगे। इस राशि में कर्मफल के स्वामी और नयायाधीश शनि पहले से ही बैठे हैं। शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बने सूर्य, बुध और शनि के त्रिग्रही योग का असर सभी राशियों पर गहराई से पड़ेगा।

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग का विशेष महत्व है। जब किसी एक राशि में तीन ग्रह एक साथ आते हैं, तो इसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। यह योग व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके और करियर पर गहरा असर डालता है। माना जाता है कि यह त्रिग्रही योग व्यक्ति के जीवन में नए अवसर और तरक्की के रास्ते खोलता है। कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनने से व्यक्ति की सोचने की शक्ति और मेहनत पर बेहद सकारात्मक असर होता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि में सूर्य व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जोशीला और प्रगतिशील बनाते हैं, तो बुध इस राशि में व्यक्ति की बुद्धिमानी, तर्कशक्ति और विश्लेषण करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। वहीं, शनिदेव व्यक्ति को मेहनती, जिम्मेदार और अनुशासित बनाते हैं। इन सब प्रभावों से व्यक्ति गहरी सोच और समझदारी से फैसले लेता है। लिहाजा व्यक्ति को हर काम में सफलता और आर्थिक मजबूती मिलती है और वह समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

---विज्ञापन---

कुंभ राशि की त्रिग्रही योग का राशियों पर असर

फरवरी महीने की 12 तारीख से कुंभ राशि में बने सूर्य, बुध और शनि के त्रिग्रही योग को ज्योतिषाचार्य काफी शुभ और फलदायी बता रहे हैं। इस योग असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ बताया जा रहा है। इस योग का प्रभाव इन 5 राशियों के जातकों को सफलता, प्रसिद्धि और आर्थिक समृद्धि दिलाने के योग दर्शा रहा है।

मेष राशि

नौकरी में प्रमोशन और उच्च पद पाने के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में नई डील और साझेदारी से बड़ा मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। निवेश करने का यह उत्तम समय रहेगा, अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है, जो विवाह तक पहुंच सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। योग और ध्यान करने से ऊर्जा और एकाग्रता बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश में काम करने के इच्छुक लोगों को सकारात्मक समाचार मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी पुरानी योजना में किया गया निवेश लाभकारी साबित होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखकर अच्छी बचत कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसमी बीमारियों से बचाव करें। फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

सिंह राशि

नौकरीपेशा लोगों को विशेष पहचान और प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पुरानी योजनाओं से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। शेयर बाजार और रियल एस्टेट में निवेश के लिए सही समय है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ में समझदारी और नजदीकी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे, लेकिन हार्ट और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम और मेडिटेशन लाभदायक रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

करियर में नई ऊंचाइयां छूने का समय है। व्यापारियों को बड़े अनुबंध और निवेश के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और लीडरशिप का अवसर मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और बचत के नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेने की जरूरत होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी पुराने विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन खान-पान का विशेष ध्यान रखने से लाभ होगा।

मकर राशि

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और उच्च पद मिलने के योग हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और धन लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने और संपत्ति खरीदने के लिए सही समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समय है। सेहत बेहतर रहेगी, लेकिन वर्कलोड के कारण तनाव हो सकता है, प्लानिंग के तहत काम करें, लाभ होगा। अच्छी डाइट और योग अपनाना फायदेमंद रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 31, 2025 08:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola