Zodiac Signs: ज्योतिषियों ने जनवरी 2025 के बारे में घोषणा कर दी है कि यह माह ग्रहों की हलचल और गतिविधियों का बेहद खास महीना साबित होगा। इसकी एक बानगी रविवार 5 जनवरी, 2025 को भी देखने मिल रहा है। आपको बता दें कि 4 जनवरी को बुध और शुक्र एक साथ अपनी चाल बदल रहे हैं। साथ ही इसी तारीख को शुक्र और मंगल षडाष्टक योग भी बना रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 3 जनवरी को सूर्य और गुरु भी इस योग का निर्माण कर रहे हैं। पंडितों की मानें तो ऐसा ही योग-संयोग इस महीने लगातार चलता रहेगा।
सूर्य-शनि की लाभ दृष्टि का राशियों असर
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, रविवार 5 जनवरी, 2024 को सूर्य और शनि को लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं। यह एक बेहद विशिष्ट योग है, जो तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से तृतीय और एकादश भाव में स्थित होते है। 5 जनवरी को ज्योतिष शास्त्र के दो सबसे प्रमुख ग्रह सूर्य और शनि त्रिएकादश योग बना रहे हैं। इस योग की विशिष्टता यह है कि कमोबेश इससे सभी राशियां लाभान्वित होती हैं। सूर्य और शनि, वैदिक ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। दोनों ग्रहों की दृष्टि जब शुभ योग बनाती है, तो यह जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डालती है। धन के नए स्रोत खुलते हैं। निवेश में लाभ और रुके हुए धन की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य-शनि की लाभ दृष्टि से 3 राशियों की फूटी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस कारण सूर्य-शनि की लाभ दृष्टि इस राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ मानी जा रही है। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और नई आय के स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। जो लोग व्यवसाय में हैं, उनके लिए मुनाफे के नए अवसर मिलेंगे। निवेश और व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशहाली और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि पर शनि की विशेष कृपा होगी, जिससे जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आएगी। सूर्य-शनि की लाभ दृष्टि से इस राशि के जातकों का पर्स धन से भरा रहेगा। अनपेक्षित लाभ और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। करियर में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। विदेश यात्रा और नए अवसरों का योग बनेगा। विवाह और प्रेम जीवन में शुभ संकेत मिलेंगे। योग और ध्यान से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं और सूर्य-शनि की लाभ दृष्टि इस राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ परिणाम देगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। भूमि या संपत्ति से संबंधित लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में बड़े सौदे सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं। धर्म और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और नई शुरुआत के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines