2025 Horoscope: ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। साल 2025 में ग्रहों की चाल, युति और योग कई राशियों के लिए बदलाव और चुनौतियों से भरा होगा। इस साल में कुछ ग्रहों की अशुभ स्थिति 3 राशियों के लिए कुछ चुनौतियां पैदा कर सकती है। राहु और केतु ग्रह इन 3 राशियों के लिए कई अनहोनी और अप्रत्याशित घटनाओं से परेशानी पैदा कर सकते हैं।
साथ ही इस साल शनि गोचर के कारण इन राशियों के लिए कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। बता दें कि साल 2025 में क्रूर ग्रह शनि एक बार राशि परिवर्तन और 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं राहु और केतु जैसे पापी ग्रह एक-एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं इस साल राहु एक बार और केतु 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन 3 राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या नकारात्मक बदलाव आने की आशंका है?
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!
मेष राशि
2025 में शनि का गोचर मेष राशि के लिए कई बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। शनि की दृष्टि कार्यक्षेत्र में देरी और तनाव का कारण बन सकती है। इसके अलावा, राहु और केतु का प्रभाव मानसिक उलझनों और भ्रम की स्थिति बढ़ाने वाला हो सकता है। आपके करियर और नौकरी में संघर्ष और अस्थिरता बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई भूमिका में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यापार में साझेदारी को लेकर असहमति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। मानसिक थकावट और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ संवाद में कठिनाई हो सकती है।
कन्या राशि
राहु और शनि की युति कन्या राशि के लिए वित्तीय और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। इस दौरान किसी भी वित्तीय निर्णय में असावधानी नुकसानदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। कारोबार में नुकसान होने से बिजनेस ठप हो सकता है। पारिवारिक मामलों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्ती और प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने से परेशान रहेंगे। अनियमित खानपान और तनाव से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
मीन राशि
2025 में शनि का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए धीमी प्रगति और मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने का संकेत देता है। राहु का प्रभाव मानसिक अस्थिरता और अनिश्चितता बढ़ा सकता है। करियर और व्यवसाय में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलना। नई योजनाओं में देरी और रुकावटें आ सकती हैं। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी और चिंता की स्थिति बनी रह सकती है। घर के सदस्यों की जरूरतों और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विदेश से जुड़ा हर काम यदि बन भी जाएगा, तो अंतिम पल में बिगड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines