हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar: 25 फरवरी से बदलेगा इन 5 राशियों का नसीब, बुध-शनि की युति दिलाएगी प्रतिष्ठा और धन!

Grah Gochar: 25 फरवरी, 2025 को बुध और शनि जीरो डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध और शनि की युति 25 फरवरी से सभी राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इससे बेहद लाभ होगा और प्रतिष्ठा के साथ धन प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar: मंगलवार 25 फरवरी, 2025 को शाम में 5 बजकर 30 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाएंगे। बुध और शनि का शून्य यानी जीरो डिग्री पर होना एक विशेष ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। बुध और शनि का शून्य यानी जीरो डिग्री पर होने को अनुशासन और बुद्धि का संगम कहा जाता है, क्योंकि बुध-शनि युति व्यक्ति को व्यावहारिक और गंभीर बनाती है। इससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। बुध और शनि का मिलन यानी युति व्यावहारिक बुद्धि, अनुशासन, मेहनत और गहरी सोच के प्रति प्रेरित करती है।

बुध-शनि की युति का ज्योतिष महत्व

बुध संचार, तर्क, गणित, व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह हैं, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य और संघर्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के विचार, निर्णय, व्यापार, करियर और रिश्तों पर पड़ता है। यह युति व्यक्ति को तर्कशील और व्यावहारिक बनाती है। जीवन में दूरगामी सोच विकसित होती है, जिससे बड़े निर्णय लेने में सहायता मिलती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने के योग बनते हैं। शेयर बाजार, संपत्ति, बीमा और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट में सफलता मिलती है। यह पत्रकारिता, लेखन, राजनीति और वकालत से जुड़े लोगों के लिए यह युति विशेष रूप से लाभकारी है।

बुध-शनि की युति का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध और शनि की युति 25 फरवरी से सभी राशियों को प्रभावित करेगी। लेकिन जब ये दोनों ग्रह मिलेंगे, तो यह 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगी और 5 राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के साथ विशेष रूप से व्यापार, करियर, शिक्षा और धन से जुड़े मामलों में गहरा प्रभाव डालेंगे। यह युति उन्हें प्रभावशाली स्थिति, आर्थिक उन्नति और करियर में नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी

वृषभ राशि

इस योग के असर से वृषभ राशि के करियर में बड़ा बदलाव संभव है। प्रमोशन या सैलरी वृद्धि के योग हैं। व्यवसायियों के लिए नई डील्स और बड़े निवेश के अवसर मिल सकते हैं। लंबी अवधि की योजनाओं में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा, और स्वास्थ्य में सुधार होगा। नियमित व्यायाम और ध्यान करने से लाभ होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध-शनि की युति आपको करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। प्रमोशन, नई नौकरी के अवसर और कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप के जरिए बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। फाइनेंशियल ग्रोथ के संकेत हैं। पुरानी संपत्ति या शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़ा कोई आर्थिक लाभ संभव है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और नई मित्रता होगी। पुराने रोगों में सुधार होगा। जीवनशैली में बदलाव से स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए करियर में जबरदस्त उन्नति होगी। उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायियों को बड़े प्रोजेक्ट्स और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। फाइनेंशियल प्लानिंग करने के लिए यह सही समय है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विवाह और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत में सुधार होगा, लेकिन अधिक तनाव लेने से बचें। योग और मेडिटेशन से लाभ होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नया विस्तार होगा और नई डील्स फाइनल होंगी। इस समय धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कर्ज चुकाने का यह सही समय रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है, संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

मकर राशि

बुध और शनि की युति मकर राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगी। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। यह समय धन संचय के लिए अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी और निवेश से लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का सही समय है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola