---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: मार्च 2025 तक इन 3 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत! शनि-राहु ने बनाया परिवर्तन राजयोग

Grah Gochar: कर्मफल दाता शनि और पापी ग्रह राहु इस समय एक-दूसरे के नक्षत्र में विराजमान हैं, जिससे परिवर्तन राजयोग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं परिवर्तन राजयोग का शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों के ऊपर मार्च 2025 तक रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि एक निश्चित अवधि के बाद प्रत्येक ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है। जब-जब नवग्रहों की चाल बदलती है, तो उसका सीधा असर जीवन पर पड़ता है। नवग्रहों में शनि और राहु को सबसे शक्तिशाली ग्रह माना गया है। शनि छाई साल और राहु 18 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस बीच दोनों ग्रहों का कई बार नक्षत्र परिवर्तन होता है।

पंचांग के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को राहु ने उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया था। जहां पर वह मार्च 2025 तक रहेंगे। कर्मफल दाता शनि इस समय शतभिषा नक्षत्र में मौजूद हैं। जहां पर वह साल 2025 तक रहेंगे। गौरतलब है कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी पापी ग्रह राहु और भाद्रपद नक्षत्र के दाता शनि देव हैं यानी ये दोनों ग्रह एक दूसरे के नक्षत्र में मौदूज हैं, जिससे परिवर्तन राजयोग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं कई साल बाद बने परिवर्तन राजयोग का शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर पड़ने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

परिवर्तन राजयोग मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबारियों के अटके हुए काम पूर्ण हो जाएंगे। इसी के साथ धन कमाने के शानदार अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के काम के चक्कर में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों की परेशानी जल्द खत्म होगी। शादीशुदा कपल को साथ में वक्त बिताने के कई मौके मिलेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ें- Video: राहु-सूर्य और बुध बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की मुश्किलें, बने-बनाए काम होंगे खराब!

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

शनि और राहु के परिवर्तन राजयोग से तुला राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों का काम रफ्तार पकड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में भरपूर लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए ट्रिप पर जा सकते हैं। जिन लोगों की अभी तक नौकरी नहीं लगी है, दो से तीन माह में उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

राहु और शनि के परिवर्तन राजयोग से कुंभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा व्यापार में भी अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियों का वास होगा, जिससे घर का माहौल भी सही रहेगा। कमर दर्द में कमी आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र की मेहरबानी से 3 राशियों का रिश्ता होगा पक्का, कपल को मिलेगी गुड न्यूज!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 24, 2024 08:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola