---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: शुक्र की मेहरबानी से 3 राशियों का रिश्ता होगा पक्का, कपल को मिलेगी गुड न्यूज!

Love Rashifal 24 October 2024: प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन 12 में से कुछ राशियों के जातकों के लिए यादगार रहेगा। शुक्र देव की विशेष कृपा से कपल को साथी से गुड न्यूज मिल सकती है। हालांकि कुछ लोगों के प्रेम जीवन में समस्याएं भी बनी रहेंगी। चलिए अब जानते हैं 24 अक्टूबर का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 24 October 2024: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का खास महत्व है, जिसकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 अक्टूबर 2024 को शुक्र देव ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। प्रेम के कारक ग्रह यानी शुक्र जब-जब गोचर करते हैं, तो उसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ता है। चलिए अब जानते हैं आज यानी 24 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे। लव राशिफल के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

मेष राशि

शादीशुदा जातकों का पार्टनर उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिसे सुनने के बाद मेष राशि के लोगों को बेहद खुशी होगी। वहीं जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, दोपहर बाद उन्हें भी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा सिंगल जातकों के ऊपर बनी रहेगी, जिसके कारण आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन पार्टनर के साथ यादगार व्यतीत होगा।

शुभ रंग- पर्पल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन प्रेम के मामले में अनुकूल रहेगा। जिन लोगों की शादी को कुछ साल हो चुके हैं, उन्हें उनका पार्टनर गुड न्यूज दे सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आए मनमुटाव दूर होंगे। इसके अलावा पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जाने का प्लान भी दोपहर बाद बन सकता है। वहीं जिन लोगों की उम्र शादी करने की हो गई है और उनके माता-पिता उनके लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

शादीशुदा लोगों का यदि बीते दिनों पार्टनर से झगड़ा हुआ था, तो उम्मीद है कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे माफी भी मांग सकते हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें शुक्र देव के विशेष आशीर्वाद से योग्य पार्टनर मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर में कहां रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु टिप्स

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग आज पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। उम्मीद है कि वो आपसे शादी करने के लिए मान जाएंगे। इसके अलावा विवाहित जोड़ों का दिन प्यार और रोमांस के मामले में बहुत बढ़िया रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का यदि साथी से झगड़ा चल रहा है, तो आज मनमुटाव दूर होने की पूरी संभावना है। शादीशुदा कपल को अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी।

शुभ रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

सिंगल जातकों के ऊपर इस समय शुक्र देव की विशेष कृपा बनी हुई है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण उनका रिश्ता जल्द तय हो सकता है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन बीते दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर के बदलते व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान होंगे। इसके अलावा उनसे लड़ाई होने की भी संभावना है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनकी भी पार्टनर और घरवालों से बेवजह की बातों पर अनबन हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से हुई लड़ाई के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं। अन्यथा उनके हस्तक्षेप के कारण आप दोनों का रिश्ता और ज्यादा खराब हो सकता है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन बहुत बेकार रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मन पूरे दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि पार्टनर के साथ सुनहरे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें भी पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- भूरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

मीन राशि

शादीशुदा जातकों का पार्टनर उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी पार्टनर के साथ दोपहर बाद सुनहरे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे कपल के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: 28 नवंबर तक पैसों को तरसेंगी ये 3 राशियां! राहु-सूर्य समेत 5 ग्रहों की बदलेगी चाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 23, 2024 02:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola