हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar: अगले 5 दिनों में शुरू होंगे 5 राशियों के सुख-मौज के दिन, 4 बड़े ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल!

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 8 अक्टूबर, 2024 से अगले 5 दिनों में यानी 13 अक्टूबर, 2024 तक 9 ग्रहों में से 4 शक्तिशाली ग्रह अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन में शुभ ही शुभ होगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar: ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के अनुसार, अक्टूबर 2024 महीना ग्रहों के गोचर और उनकी चाल में बदलाव का खास महीना है। अभी नवरात्रि की पूजा धूमधाम से हो रही है। 3 अक्टूबर से शुरू हुआ यह महापर्व इस साल ग्रहों के राशियों और नक्षत्रों के बदलाव का भी साक्षी है। 8 अक्टूबर से अगले 5 दिनों में यानी 13 अक्टूबर, 2024 तक नवग्रहों में से 4 बड़े महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं।

सनातन पंचांग के अनुसार, बुधवार 9 अक्टूबर, 2024 को गुरु ग्रह बृहस्पति वक्री होकर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। गुरु कल दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वक्री होंगे। इसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार 10 अक्टूबर को ग्रहों के स्वामी सूर्य दोपहर बाद हस्त से निकलकर चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर को ही ग्रहों के राजकुमार बुध देव सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को तुला राशि में गोचर होने वाला है। वहीं, सौंदर्य, प्रेम, धन, वैभव, सुख-शांति, ऐश्वर्य और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र रविवार 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 08 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रविष्ट होंगे। इन 3 बड़े और प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन में शुभ ही शुभ होगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

अक्टूबर ग्रह गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

गुरु, बुध, शुक्र और सूर्य की चाल में बदलाव का मेष राशि के जातकों के जीवन पर बेहद अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। जिनको नई नौकरी की तलाश है, वह पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में विस्तार उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान में एडमिशन होगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पुरानी बीमारियां दूर होने से मन प्रसन्न होगा।

ये भी पढ़ें: Hindu Mythology: समुद्र का पानी होता मीठा, माता पार्वती के इस श्राप के कारण हो गया खारा, जानें रोचक कहानी

विज्ञापन

मिथुन राशि

वैदिक ज्योतिष के 4 बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में स्थिरता आएगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ने पर लाभ होगा। उद्योग-धंधों में नए उत्पाद लॉन्च होने से कामकाज का विस्तार होगा। छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मतभेद समाप्त होने से संबंधों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ लंबी छुट्टी लेकर घूमने का प्लान बनेगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानिसक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर 4 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव आने से साहस और पराक्रम बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आपके नए प्रयासों से इनकम के नए स्रोत खुलेंगे। लाभ के मार्जिन में अप्रत्याशित उछाल आएगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। अन्य स्रोतों से भी धन लाभ होगा। व्यापार में नए व्यापारिक संबंध बनने से यह समय विस्तार के लिए अनुकूल है। उद्योग-धंधों में नई मशीन से प्रोडक्ट के उत्पादन में वृद्धि होगी। व्यवसाय का विस्तार करने के लिए अच्छा समय है। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आप परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन प्रेम और एकता बढ़ेगी। लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष के 4 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव का सिंह राशि के जातकों की नौकरी, व्यापार और इनकम पर सीधा असर होने के योग हैं। व्यापार में विस्तार होने से व्यापार में लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी से अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की आमद बढ़ने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सबकुछ सुखमय होगा। लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होंगे।

मीन राशि

शुक्र और सूर्य की चाल में बदलाव से मीन राशि के जातकों में तर्क शक्ति का विकास होगा। आप सटीकता से निर्णय ले पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। वहीं वक्री गुरु और बुध की चाल में परिवर्तन से इनकम के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। साथ ही नए वेंचर को शुरू करने का यह सही समय है। उद्योग-धंधों में भी विस्तार होगा। कॉर्पोरेट लोन से छुटकारा मिलेगा। छात्रों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर होंगी। सामाजिक जीवन मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola