हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: 4 बड़े ग्रहों की हलचल से बदलेगा 5 राशियों का नसीब, अपार धन के साथ नौकरी-व्यापार में तरक्की!

Zodiac Signs: दिसंबर 2024 की 4 तारीख को 4 बड़े ग्रह अपने गोचर के दौरान दो-दो प्रभावशाली युतियों का निर्माण कर रहे हैं। ये ग्रह हैं, बुध-गुरु और सूर्य-शनि। इन चारों ग्रहों की हलचल से 5 राशियों का नसीब चमक सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहों की हलचल की दृष्टि से दिसंबर 2024 महीने का आगाज जबरदस्त है। 2 दिसंबर को शुक्र, केतु और सूर्य जैसे ग्रहों के चाल बदली है, तो 4 दिसंबर को 4 बड़े के एक ही दिन दो-दो फलदायी युतियों का निर्माण कर रहे हैं। ये ग्रह हैं, बुध-गुरु और सूर्य-शनि, जो वैदिक ज्योतिष से सबसे शक्तिशाली ग्रह माने जाते हैं।

4 बड़े ग्रहों की हलचल का राशियों पर असर

द्रिक पंचांग के अनुसार, जहां एक ओर 180 डिग्री पर स्थित होकर समसप्तक योग बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सूर्य और शनि एक-दूसरे से 90 डिग्री पर रहकर केंद्र दृष्टि का योग निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन चारों ग्रहों की हलचल से 5 राशियों का नसीब चमक सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का हो सकता है। इस भाग्योदय से अपार धन लाभ, प्रमोशन या व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। निवेश से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और बच्चों का करियर अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि का है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी और आय में वृद्धि होगी। नए पद या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार होगा और नए भागीदार मिल सकते हैं। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है, जैसे कि लॉटरी लगना या विरासत में संपत्ति मिलना। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य और कर्म के बीच तालमेल और संतुलन का है। आपको नई ऊर्जा मिलेगी और आपके मन में सभी कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी यात्राएं बेहद सफल रहने से व्यापार में वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है, जैसे कि बोनस मिलना या कोई पुरस्कार मिलना। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आपको उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

तुला राशि

चार बड़े ग्रहों के हलचल और दो-दो शुभदायी युतियों के बने से तुला रही के जातकों की सौभाग्य में वृद्धि होगी तुला राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ बेहद फलदायी है। करियर, नौकरी, व्यापार समेत सभी क्षेत्रों में सफल होने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नए भागीदार मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है, जैसे कि किसी पुराने निवेश से लाभ मिलना या किसी दिया धन वापस मिलना। फैमिली लाइफ में सब ठीक होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ पाने का है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है, जैसे कि लॉटरी लगना, विरासत में संपत्ति मिलना, या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलना। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में ट्रस्ट बढ़ेगा और पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola