हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लिए क्रिसमस साबित होगा ‘बड़ा दिन’, 4 ग्रहों के 2 शुभ योग से बरसेगा धन!

Zodiac Signs: 25 को मनाया जानेवाला क्रिसमस यानी बड़ा दिन वाकई में 5 राशियों के लिए बड़ा दिन साबित हो सकता है, क्योंकि इस तारीख को वैदिक ज्योतिष के 4 बड़े ग्रह मिलकर 2 बेहद शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ये योग 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद भाग्यवर्धक सिद्ध होंगे।

विज्ञापन

Zodiac Signs: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जो खुशी, उल्लास और प्यार से भरा होता है। इसे ‘एक्समस डे’ यानी बड़ा दिन भी कहते हैं, जो 25 दिसंबर, 2024 को पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, यह तारीख ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, क्योंकि इस दिन 4 बड़े ग्रह आपस में मिलकर 2 शुभ योग का निर्माण कर कर रहे हैं। ये 4 बड़े ग्रह हैं: गुरु, शनि, सूर्य और मंगल।

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 25 दिसंबर, 2024 को जहां एक ओर गुरु और शनि 90 डिग्री यानी समकोण पर स्थित होकर महाफलदायी ‘केंद्र दृष्टि योग’ का निर्माण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सूर्य और मंगल 150 डिग्री अवस्थित रहकर प्रतियुति योग बना रहे हैं। इन 4 ग्रहों के इन 2 शुभ योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद भाग्यवर्धक होगा और ये धन से खेलेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातक इस साल क्रिसमस पर धन वर्षा का अनुभव करेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। करियर में भी उन्नति के योग बन रहे हैं, पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में भी तेजी आएगी और नए ग्राहक जुड़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल है, शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपके सभी काम समय पूरे होंगे, जिससे धन और आमदनी बढ़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुजरता हुआ यह साल आने वाले नए साल 2025 में धन और वैभव से भरा रहने के योग दर्शा रहा है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन का प्रवाह तेज होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके करियर में स्थिरता आएगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। घर और परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय और रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

दिसंबर 2024 में 25 तारीख को हो रहे इस ग्रह गोचर से बनी युतियों से सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 नई उपलब्धियों से भरा रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए ग्राहक जुड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल है, शिक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख के साधनों में वृद्धि होगी। मौज-मस्ती में दिन बीतेंगे। अच्छे खान-पान से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए न केवल दिसबर बल्कि नया साल 2025 भी आर्थिक स्थिरता और मान-सम्मान से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलने से आपकी जेबें हमेशा नोट से भरी रहेंगी। करियर में प्रगति होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। व्यापार में विस्तार होने से मुनाफा बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ने से विस्तार की योजना गति पकड़ेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय धन और वैभव से भरा रहने वाला है! नया साल 2025 आपके लिए बेहद खास और शुभ साबित होने वाला है। आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले हैं। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। आपको प्रमोशन मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलने से धन में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह समय सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित होगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे और मुनाफा बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola