5 मई को जगमगा सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

Lucky Zodiac Signs: 5 मई का दिन जहां कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह बेहद खास रहेगा और उनको भाग्य का बढ़िया साथ प्राप्त होगा। नौकरी में इंक्रीमेंट या प्रमोशन, व्यापार में अच्छा धन लाभ और अपार खुशियां मिलने के योग हैं। आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं, किन 5 राशियों का नसीब 5 मई को जगमगाने वाली है?

lucky-zodiac-signs
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 मई 2025 का दिन कुछ राशि वालों के काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके अपने मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। करियर से संबंधित काम में सफलता मिल सकती है। व्यापार के मामले में फायदा होने के चांस हैं। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से मुक्ति मिल सकती है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ेंगी। आइए जानते हैं, उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके नसीब का सितारा इस दिन जगमगा सकता है?

वृषभ राशि (Taurus)

Taurus

Taurus

विज्ञापन

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद सुकून भरा और सुखदायी रहेगा। जो रुके हुए काम थे, उनमें अब प्रगति होगी। आपके काम का मीठा फल आपको अवश्य मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं, जो लाभदायक रहेगा। ऑफिस के काम में मन लगेगा। आपके काम की तारीफ होने से आप खुश रहेंगे। कारोबार से जुड़े काम में यदि कुछ दिक्कत थी, तो वह दूर होगी। धन की आमदनी बढ़ने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

Cancer

Cancer

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन दिन भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। आपने जो काम शुरू किया था वह सफल रहेगा। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपका टैलेंट लोगों के सामने आ सकता है। इसका आपको आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं यदि आप कारोबार में हैं और पैसों से जुड़ा कोई रुका हुआ है, तो अब वह काम आगे बढ़ सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। आपके मीठे स्वभाव से लोग खुश रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

Leo

Leo

विज्ञापन

आज 5 मई का दिन सिंह राशि के जातकों को नए आत्मविश्वास और ऊर्जा का सौगात मिलेगा। आपके मन और जीवन से निराशा का खात्मा होने का समय शुरू हो चुका है। आपकी छवि निखरेगी और आप अपनी बुद्धि और मेहनत से जिस काम में हाथ लगाएंगे, उसमें बरकत होगी। नौकरी कर रहे लोगों को उनके काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभा पाएंगे। आपको साथ काम करने वाले लोगों का समर्थन मिलेगा। कोई पुरानी परेशानी आज खत्म हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

Scorpio

Scorpio

विज्ञापन

आज का दिन कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए तरक्की से भरा रह सकता है। आपको अपने बॉस का समर्थन मिलेगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आज आप वैसा काम करेंगे, जो आपको संतोष देने वाला रहेगा। जिस क्षेत्र में आप काम करते हैं, उसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी। लोग आपकी सराहना करेंगे। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। किसी सदस्य से सुखद समाचार मिलेगा। आपका मन खुश रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

Pisces

Pisces

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को शिक्षा, करियर, व्यापार में सफलता मिलेगा। आपके सही प्रयास से अच्छा धन लाभ होगा। वहीं, यह दिन आपके नए काम के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आज आपकी बातचीत किसी पुराने दोस्त से होगी। काम को नए तरीके से करने की योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभ दे सकती है। आपका मूड अच्छा रहेगा। यात्रा से लाभ होने के योग हैं। आप परिवार से के साथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दिन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ