Money Attracting Plants: केवल मनी प्लांट नहीं, ये 5 पौधे भी धन, समृद्धि और सौभाग्य करते हैं आकर्षित

घर में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति के लिए मनी प्लांट के अलावा भी कई शुभ पौधे माने जाते हैं, जो न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली भी लाते हैं। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार ये पौधे लक्ष्मी जी की कृपा पाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी पौधे कौन-से हैं?

Money-Attracting-Plants

Money Attracting Plants: अक्सर जब बात घर में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति की होती है, तो लोग सबसे पहले मनी प्लांट का नाम लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट के अलावा भी कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें वास्तु और फेंगशुई में धन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है! ये पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पाँच शुभ पौधों के बारे में जो आपके घर में खुशियों के साथ-साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी ला सकते हैं।

क्रसुला ओवाटा

क्रसुला ओवाटा वास्तु और फेंगशुई में विशेष महत्व रखता है और इसे धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसका रंगतदार हरा पत्ता सिक्के की तरह गोल होता है, जो समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। इसे घर या ऑफिस के प्रवेश द्वार के पास पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

एलोवेरा

एलोवेरा न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि यह सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। इसे घर के आंगन या बालकनी में रखना बेहद शुभ माना जाता है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध करता है।

गुलबुल

गुलबुल को अंग्रेजी में लकी बैम्बू कहते हैं। फेंगशुई में इसे भाग्यवृद्धि और सुख-शांति का सूचक माना गया है। इसे आमतौर पर कांच के बर्तन में पानी भरकर सजाया जाता है। इसे घर में उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से जीवन में संतुलन, प्रेम और आर्थिक समृद्धि आती है।

केन प्लांट

यह पौधा दिखने में जितना सुंदर है, उतना ही शुभ प्रभाव भी लाता है। माना जाता है कि यह घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे कम रोशनी वाले कोनों में भी रखा जा सकता है और देखभाल करना बहुत आसान है।

जेड प्लांट

जेड प्लांट को अगर घर की पूर्व दिशा में रखा जाए, तो यह देवी लक्ष्मी की कृपा दिलाता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है। इस पौधे को व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी काफी पसंद किया जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसकर, पौधों को हमेशा सही दिशा में रखें। वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है।
  • पौधों को नियमित पानी देना और समय-समय पर उनकी सफाई करना जरूरी है।
  • मुरझाए हुए या सूखे पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए, ताकि नकारात्मक ऊर्जा न फैले।

घर में न लगाएं ये पौधे

  • कैक्टस या कांटे वाले पौधे: ये ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करते हैं और कलह का कारण बन सकते हैं।
  • बोन्साई पौधे: बोन्साई प्लांट देखने में बहुत आकर्षक होते हैं। लेकिन हिन्दू परंपरा में ये अच्छे नहीं माने गए है, इसकी वजह यह है कि ये स्वयं बेहद कठिनाई में उगते और पलटे हैं। इसलिए माना जाता है कि ये विकास में रुकावट लाते हैं।
  • पपीते का पौधा: घर के बाहर पपीते का पौधा अच्छा होता है, लेकिन घर के अंदर इसे वास्तु में अशुभ माना गया है।

Vidur Niti: जीवन में नहीं मिलेगी कभी असफलता, नहीं होगी हार; बस किसी से शेयर न करें ये बात

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ