Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
February Rashifal: पंचांग के अनुसार फरवरी 2023 में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह गोचर करेंगे। इन तीनों ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर प्रमुख असर डालेगा। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि कुछ राशियों को इसकी वजह से नुकसान भी होगा। जानिए फरवरी माह किन राशियों के लिए बढ़िया रहेगा।
ज्योतिष के अनुसार फरवरी का माह मेष राशि के लिए जबरदस्त रहने वाला है। ये लोग पैसा तो खर्च करेंगे लेकिन जितना खर्चा होगा, उससे कई गुणा ज्यादा कमाएंगे। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे जिनके कारण रातोंरात आप मालामाल हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य
फरवरी माह मिथुन राशि वालों के लिए नई जॉब और प्रमोशन लेकर आ रहा है। यदि बिजनेस करते हैं तो उसमें भी खूब लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी भी खत्म होगी। अनमैरिड कपल्स अगले माह विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। अविवाहित युवाओं को भी लाइफ पार्टनर मिल सकता है। कलीग्स और अधिकारियों के सहयोग से किसी बड़ी जिम्मेदारी को आसानी से निभा पाएंगे।
इस राशि के जातक यदि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें तो फरवरी माह इनके लिए स्वर्णिम काल सिद्ध होगा। खर्चा हो या न हों, इनकम खूब होगी, किसी गुप्त सोर्स से भी पैसा आ सकता है। कॅरियर में भी तरक्की मिलेगी। पैसा आने से बचत भी कर पाएंगे और जीवन में ग्रोथ कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
फरवरी माह धनु राशि के लिए एक साथ कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है। यदि जॉब करते हैं तो प्रमोशन मिल सकता है, सैलरी इंक्रीमेंट होगा। बिजनेस करते हैं तो व्यापार का एक्सटेंशन करेंगे। युवाओं की लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मैरिड लाइफ भी रोमांटिक और खुशहाल बीतेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।