---विज्ञापन---

Video: अगस्त में कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Horoscope 2026: कन्या राशि के लोगों के लिए ग्रहों के प्रभाव से अगस्त का महीना कैसा रहेगा इसके बारे में आप मासिक राशिफल से जान सकते हैं. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

कन्या राशि के लिए 2026 का राशिफल

बुध और शुक्र की तृतीय एकादश स्थिति कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगी, जिससे पारिवारिक जीवन में लाभ और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

कन्या राशि वालों को वैवाहिक जीवन में तनाव और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन स्किन और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए खानपान का ध्यान रखना होगा.

अतिरिक्त ज्योतिषीय सलाह

घर-परिवार में शांति और सुखमय माहौल के लिए रामचरितमानस का पाठ करना लाभकारी होगा, खासकर यदि घर का मुखिया पाठ करे.

Photo Credit- AI
---विज्ञापन---

Horoscope 2026: कन्या राशि के लिए बुध और शुक्र की तृतीय एकादश स्थिति शुभ साबित होगी. इन लोगों को पारिवारिक जीवन में लाभ होगा. आप लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा. घर के बड़े बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा. मां की सेहत अच्छी रहेगी. आप लोगों परिवार में किसी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. कुछ बातों को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच नोकझोंक हो सकती है.

कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन?

कन्या राशि वालों का जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है. इन लोगों को वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है. हालांकि, अविवाहितों के लिए महीना शुभ रहेगा. इन लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. प्रेम विवाह करने का सोच रहे हैं, तो आपके रिश्ते को लेकर परिवार के लोग सहमत हो सकते हैं. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. रिश्तों को बेहतर करने के लिए विवाद करने से बचें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Puja Path Niyam: क्यों अशुभ है पूजा के दौरान दीपक का बुझना? क्या बुझी हुई बाती को फिर से जलाएं या नहीं

कैसी रहेगी सेहत?

कन्या राशि वालों की सेहत सामान्य रहने वाली है. स्किन और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. भोजन में लापरवाही न बरतें. अच्छी सेहत के लिए खानपान का ध्यान रखना होगा. बाहर का खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आप लोगों को हेल्दी खाने पर ध्यान देना होगा. घर-परिवार में शांति और सुखमय माहौल के लिए रामचरितमानस का पाठ करें. घर का मुखिया रामचरितमानस का पाठ करें, तो यह और अधिक लाभकारी होगा. आप कन्या राशि वालों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 14, 2026 02:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola