Lucky Zodiac Signs: सूर्य-गुरु का शुभ योग खोलेगा मेष-धनु समेत 5 राशियों की किस्मत, वापस मिलेगा अटका धन, मिलेगा सम्मान

Lucky Zodiac Signs: 23 अगस्त को सूर्य-गुरु का अष्टादश योग बनेगा. यह शुभ योग मेष-धनु समेत 5 राशियों के लिए धन और सम्मान के नए योग बना सकता है. इनके लिए अटका धन लौटने और करियर में पहचान बढ़ने के भी संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs-ashtadash

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 अगस्त, 2026 को सूर्य और गुरु एक-दूसरे से मात्र 18° की दूरी पर स्थित होंगे. ज्योतिष शास्त्र में इसे अष्टादश योग कहा गया है. यह योग पश्चिम ज्योतिष में भी बेहद महत्व रखता है, जिसे ‘वाईजिन्टाइल एस्पेक्ट’ (Vigintile Aspect) कहते है. किसी व्यक्ति की कुंडली से व्यक्ति की सूक्ष्म प्रतिभा और उसके छिपे हुए विशेष गुण देखने में यह योग बेहद मददगार सिद्ध होता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पिता के कारक हैं और गुरु ज्ञान, शिक्षा, धन, धर्म, विवेक और विस्तार से जुड़े ग्रह हैं. इसलिए ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-गुरु का योग बेहद खास माना गया है, क्योंकि इसमें आत्मविश्वास और ज्ञान का मेल होता है. 23 अगस्त से बनने वाला यह शुभ योग भी व्यक्ति की निर्णय क्षमता, नेतृत्व और सही दिशा में आगे बढ़ने की क्षमता को मजबूत बनाएगा. इससे करियर में पहचान, पद-प्रतिष्ठा और नई जिम्मेदारियां मिलने की प्रबल संभावना रहेगी. साथ ही, धन, शिक्षा, बिजनेस और सामाजिक सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. यूं तो सूर्य-सूर्य के इस अष्टादश योग का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें अटका हुआ धन वापस मिलेगा और सम्मान की प्राप्ति भी होगी.

विज्ञापन

सूर्य-गुरु योग: मेष राशिफल

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह योग करियर में नया मोड़ ला सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को वजन मिलेगा. किसी पुराने काम की सराहना मिल सकती है. अटका पेमेंट वापस आने की उम्मीद है. बिजनेस में बड़ा क्लाइंट या नई डील मिल सकती है. लव रिलेशन में पार्टनर का भरोसा बढ़ेगा. फैमिली में आपकी सलाह से कोई मामला सुलझ सकता है. स्टूडेंट्स को किसी जरूरी एग्जाम या इंटरव्यू में फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

सूर्य-गुरु योग: कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह योग पैसा और पहचान दोनों बढ़ा सकता है. लंबे समय से रुका कोई आर्थिक मामला आगे बढ़ेगा. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. उसके साथ आपकी प्रोफाइल भी मजबूत होगी. बिजनेस में पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से कनेक्शन बनेंगे. लव रिलेशन में रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला हो सकता है. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जरूरी सामान देने से मन को सुकून मिलेगा.

सूर्य-गुरु योग: सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह योग कॉन्फिडेंस को नई धार देगा. वर्क प्लेस पर लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा. बॉस या सीनियर आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. बिजनेस में विस्तार की प्लानिंग आगे बढ़ सकती है. आपकी बात और पर्सनैलिटी का असर लोगों पर साफ दिखेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत होगी. स्टूडेंट्स को अपनी क्षमता दिखाने का बढ़िया मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

सूर्य-गुरु योग: वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग पुराने मामलों को नई दिशा दे सकता है. कोर्ट-कचहरी या किसी विवाद में राहत की उम्मीद बन सकती है. करियर में अचानक कोई उपयोगी अवसर सामने आएगा. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो रास्ता खुल सकता है. बिजनेस में अटकी बातचीत फिर शुरू होगी. धन के मामले में किसी पुराने निवेश या भुगतान से फायदा मिल सकता है. लव रिलेशन में शक छोड़कर खुलकर बात करना बेहतर रहेगा. परिवार के किसी बुजुर्ग की मदद करना आपके लिए शुभ अनुभव रहेगा.

विज्ञापन

सूर्य-गुरु योग: धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह योग ज्ञान और मौके दोनों बढ़ाने वाला रह सकता है. करियर में आपकी विशेषज्ञता की पहचान बनेगी. जॉब में प्रमोशन या नई भूमिका की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस करने वालों को दूर के शहर या विदेश से काम मिलने का मौका मिल सकता है. इनकम का नया सोर्स शुरू करने की योजना सफल हो सकती है. सोशल सर्कल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लव बर्ड्स रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की सोच सकते हैं. किसी जरूरतमंद स्टूडेंट की पढ़ाई में मदद करना मन को खुशी देगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ