Numerology: अच्छी कमाई के बाद भी हमेशा तंगी से जूझते हैं इन 3 मूलांक के लोग, हाथ में नहीं रुकता है पैसा

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए उसके स्वामी ग्रह और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. कई लोगों के हाथ में अक्सर पैसा नहीं रुकता है. अच्छी कमाई के बाद भी पैसों के लिए परेशान रहते हैं. आइये इन मूलांक वालों के बारे में जानते हैं.

MULAK.jpg

Photo Credit- AI

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीक से मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों का अलग-अलग स्वभाव होता है. अंक ज्योतिष के मुताबिक कई मूलांक के लोग ऐसे होते हैं. जिन्हें अच्छी कमाई होती है. लेकिन इन लोगों के पास पैसा नहीं टिकता है. अधिक खर्च के कारण यह लोग अक्सर पैसों के लिए परेशान रहते हैं. अंक शास्त्र में ऐसे 3 मूलांक के बारे में बताया गया है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों की फिजूलखर्ची की आदत

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं. गुरु ग्रह के प्रभाव से इनकी अच्छी कमाई होती है. हालांकि, इन लोगों की फिजूलखर्ची की आदत के कारण इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. मूलांक 3 के लोग खुद के ऊपर अधिक खर्च करते हैं. आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए खर्च को कम करने की जरूरत है.

विज्ञापन

मूलांक 5 वालों को होता है आर्थिक नुकसान

मूलांक 5 लोगों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. किसी भी महीने की 5, 13 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. बुध ग्रह के प्रभाव से इन लोगों की दिमाग बहुत तेज होता है. इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. यह अच्छी कमाई करते हैं. हालांकि, कई बार यह बिना-सोचे समझे खर्च करते हैं. इसके कारण आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. कई बार यह जल्दी-जल्दी अपना करियर बदल लेते हैं. इसके कारण इन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

मूलांक 6 को परेशान करती है तंगी

अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव से इन लोगों की अच्छी आमदनी होती है. हालांकि, इन लोगों के लग्जरी शौक और अधिक खर्च के कारण तंगी का सामना करना पड़ता है. यह लोग खुद के ऊपर और घर की साज-सजावट में खूब खर्च करते हैं. इसी फिजूलखर्ची की आदत से आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ता है. मूलांक 6 वालों को अपनी अधिक खर्च की आदत को कम करने की जरूरत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ