---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अनंत पुण्य और अथाह संपत्ति पाने के लिए किसी भी मंदिर में लगा दें ये वृक्ष, मिलेगा देवताओं का आशीर्वाद

Dharma Karma: शास्त्रों में पेड़-पौधे लगाने को एक पुण्यकारी कार्य बताया गया है। ग्रंथों में कहा भी गया है कि जो एक वृक्ष लगाता है, उसके बहुत से पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार जो भी व्यक्ति तुलसी, पीपल, बरगद, बिल्व पत्र आदि वृक्ष लगाता है, उसके समस्त पाप मिट जाते हैं। ऐसा व्यक्ति […]

---विज्ञापन---

Dharma Karma: शास्त्रों में पेड़-पौधे लगाने को एक पुण्यकारी कार्य बताया गया है। ग्रंथों में कहा भी गया है कि जो एक वृक्ष लगाता है, उसके बहुत से पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार जो भी व्यक्ति तुलसी, पीपल, बरगद, बिल्व पत्र आदि वृक्ष लगाता है, उसके समस्त पाप मिट जाते हैं। ऐसा व्यक्ति मृत्यु के पश्चात स्वर्ग जाता है और समस्त सुख भोगता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार कुछ वृक्षों को भारतीय सनातन परंपरा में अत्यधिक पवित्र माना गया है। इन वृक्षों को किसी मंदिर, पार्क अथवा सार्वजनिक स्थान पर लगाने से अनंत गुणा पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए इन वृक्षों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम

इन पेड़ों को लगाने से होगा आपका भाग्योदय (Dharma Karma)

आम

यदि आप किसी सार्वजनिक स्थान पर आम का पौधा लगाते हैं तो इससे जन्मकुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। साथ ही धनलाभ होने लगता है।

---विज्ञापन---

बरगद अथवा वटवृक्ष

शास्त्रों में पीपल तथा वटवृक्ष लगाने का अनंत पुण्य बताया गया है अर्थात् आपके सारे पाप, वासनाएं और बुरा प्रारब्ध इससे कट जाते हैं। यदि आप अपने जीवन में 11 बरगद या पीपल के वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करते हैं तो स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य

---विज्ञापन---

बिल्व पत्र

भगवान शिव का प्रिय बिल्वपत्र का पेड़ बहुत शुभ बताया जाता है। इसे किसी शिव मंदिर में लगाया जाए और नियमित रूप से देखभाल की जाए तो महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

गूलर, जामुन, आंवला आदि फलदार वृक्ष

फलदार वृक्षों को लगाने का भी बहुत महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति फलदार वृक्ष लगाता है, उसकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी, कहीं भी किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 22, 2023 11:44 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola