Chandra Gochar 2024: मकर राशि में चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, जल्द मिलेगी खुशखबरी!

Chandra Gochar: साल 2024 में 7 नवंबर को मन के कारक ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो चंद्र के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों को इस गोचर से विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र गोचर शुभ रहेगा।

Chandra Gochar 2024 Luck of 3 zodiac signs will shine due to Moon transit Navpancham Yog is being formed on 25th November

चंद्र राशि परिवर्तन 2024

विज्ञापन

Chandra Gochar 2024: नवग्रहों में से एक चंद्र देव का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। चंद्र देव को मन, मानसिक स्थिति, माता, मनोबल, सुख-शांति, यात्रा और धन-संपत्ति आदि का कारक ग्रह माना गया है। जब-जब चंद्र देव गोचर करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों के जातकों के जीवन में बदलाव आता है। हालांकि ये ग्रह सबसे धीमी गति से चाल चलता है। करीब सवा दो दिन तक ही चंद्र देव किसी एक ग्रह में मौजूद रहते हैं। इसी वजह से चंद्र गोचर का जल्दी-जल्दी शुभ और अशुभ प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर 2024 को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर चंद्र मकर राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 9 नवंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 27 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं मकर राशि में चंद्र गोचर से किन-किन राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मकर राशि में चंद्र गोचर से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इनकम में वृद्धि होने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनके काम का विस्तार होगा। साथ ही मुनाफे में इजाफा होने के भी योग बन रहे हैं। यदि मेष राशि के जातकों ने किसी दोस्त से पैसे उधार ले रखे हैं, तो वो जल्द उनके पैसे वापस कर देंगे।

कर्क राशि

मन के कारक ग्रह का मकर राशि में गोचर करना कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पिता के साथ चल रहा युवा वर्ग का झगड़ा खत्म होगा। साथ ही घर का माहौल भी अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, वो समय पर बॉस द्वारा दिए गए टारगेट पूरा कर लेंगे। दुकानदार जल्द ही अपने नाम पर एक नई संपत्ति खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सही समय पर ऑफिस का काम होने से वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही बॉस आपके काम से खुश होंगे, जिसके बाद वो आपसी सैलरी बढ़ाने पर विचार भी कर सकते हैं। व्यापारियों की नई डील पूरी हो जाएगी, जिसके कारण बड़ा मुनाफा होगा। धन लाभ होने से व्यापारी वर्ग समय पर कर्ज के पैसे चुका पाएंगे। स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे, जिसके बाद उन्हें पिता जी से मनचाहा गिफ्ट भी मिल सकता है। पुरानी बीमारी के दर्द से वृश्चिक राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ