---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: शनि अमावस्या से पहले 3 राशियों पर मेहरबान होंगे चंद्र! करेंगे मीन राशि में प्रवेश

साल 2025 में 29 मार्च को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा जिससे एक दिन पहले चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार शनि अमावस्या से पहले चंद्र गोचर के कारण किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए शनि अमावस्या का खास महत्व है। जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ शनि देव की पूजा की जाती है। शनि देव को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है, जिनकी पूजा करने से व्यक्ति को भय, लालसा, क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा आदि से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस बार 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा जिससे एक दिन पहले चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। 28 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को दोपहर 4 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए चंद्र का ये गोचर शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

शनि अमावस्या से पहले किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि

चंद्र गोचर से पहले मेष राशि के जातकों को फायदा होने की संभावना है। युवाओं को धन लाभ होगा जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी कर रहे जातकों की आमदनी बढ़ेगी। अपार धन लाभ होने की वजह से कारोबारी वर्ग नई संपत्ति खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। कपल के रिश्ते में सुधार होगा और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

---विज्ञापन---

कर्क राशि

चंद्र का ये गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लकी रहेगा। इनकम के नए स्रोत बनेंगे जिससे युवाओं की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से फायदा होने की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से कपल के बीच मनमुटाव चल रहे हैं तो स्थिति के सामान्य होने की उम्मीद है। सिंगल लोगों को उनका जीवनसाथी शनि अमावस्या से पहले मिल सकता है।

धनु राशि

शनि अमावस्या से पहले चंद्र की बदली चाल से धनु राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। परिवारवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। निवेश के लिए 29 मार्च 2025 तक का समय शुभ है। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उन्हें जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि के लोगों को रहेगा धन के दाता शुक्र के कारण तनाव, होगा नुकसान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 16, 2025 09:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola