हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 25 नवंबर को बन रहा है नवम पंचम योग 

Chandra Gochar 2024: 25 नवंबर सोमवार को चंद्र ग्रह द्वारा कन्या राशि में प्रवेश किया जाएगा, जिसका शुभ असर 12 राशियों में से 3 राशियों पर होने वाला है। इस दिन नवम पंचम योग का भी निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों की जिंदगी में बदलाव के साथ रहेगा। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं जिनकी किस्मत चंद्र ग्रह चमकाने वाले हैं।

विज्ञापन
चंद्र राशि परिवर्तन 2024

Chandra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह चंद्रमा हैं जिन्हें मन, मस्तिष्क और भावनाओं का कारक ग्रह भी कहा जाता है। मन को नियंत्रित करने वाले स्वामी ग्रह भी चंद्र हैं। राशि परिवर्तन करने में ढाई दिन का समय लेते हैं। किसी भी राशि में सिर्फ ढाई दिन के लिए रहते हैं। जबकि, नक्षत्र में सिर्फ 1 दिन रहते हैं। चंद्र गोचर से कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 25 नवंबर सोमवार को सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर कन्या राशि में चंद्र ग्रह प्रवेश करेंगे। इस दिन गुरु और चंद्र के बीच एक खास योग बन रहा है जिसे नवम पंचम योग कहा जाता है। आइए जानते हैं इसका असर 12 राशियों में से किन 3 राशियों पर अच्छा पड़ रहा है?

मेष राशि

नवम पंचम योग और चंद्र गोचर मेष राशि के लिए फलदायी रहेगा। मन में एक अलग उत्साह रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार और प्यार में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। रिश्ता मजबूत होगा। बिजनेस करने का सोच सकते हैं। कोई चिंता आपको सता रही है तो उससे छुटकारा पा सकेंगे। धन लाभ होगा और आपसी प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए चंद्र गोचर उत्तम रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। करियर में सफलता पाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 12 राशियों में किसी का टूटेगा, तो किसी का जुड़ेगा दिल! जानें 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए चंद्र गोचर उत्तम साबित होगा। आपका मन शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कामकाज में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की तारीफ होगी। दोस्तों का साथ और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नवम पंचम योग आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खोलने वाला रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: कुछ भी खरीद लेने के लिए इन 5 राशियों को मिलना चाहिए Award!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola