Zodiac Signs: कुछ भी खरीद लेने के लिए इन 5 राशियों को मिलना चाहिए Award! 

Zodiac Signs: आज हम आपको वो 5 राशियां बताने जा रहे हैं जिन्हें कुछ भी खरीदने का अवार्ड दे देना चाहिए। दरअसल, ये राशियां बिना जरूरत के सामान को भी जल्दी खरीद लेती हैं। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं?

These 5 zodiac signs should get an award for buying anything

ज्यादा खर्च करने वाली राशियां

Zodiac Signs: क्या आपने किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है जो हर कुछ खरीदने की इच्छा रखता हो, खरीद भी लेता हो? चाहें वो चीज उनके काम की है या नहीं बस उन्हें मतलब खरीदने से होता है? अगर हां, तो आप 12 राशियों में उन राशि के लोगों से मिले हुए हैं जो बहुत खर्चा करते हैं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में अलग-अलग तरह की जानकारी दी गई है। वो किस स्वभाव के हैं और कितने खर्चीले होते हैं या कितने नहीं? इसका भी जिक्र किया हुआ है।

विज्ञापन

आज हम उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बहुत खर्चीला माना जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शॉपिंग के दौरान वो कुछ भी खरीद लेते हैं। चाहे वो चीज उनकी काम की हो या न हो, वो खरीदारी करते समय बस कुछ भी खरीद लेना पसंद करते हैं। इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि इन राशियों को कुछ भी खरीदने का अवार्ड देना चाहिए।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातक बेफिजूल चीजों को खरीदने के लिए जाने जाते हैं। बेहद खर्चीले होने के कारण कमाई से ज्यादा खर्चा कर बैठते हैं। इन्हें घूमना-फिरना पसंद होता है। फालतू खर्च करने में आगे होते हैं। दूसरों के साथ अपना ख्याल भी जरूर रखते हैं।

धनु राशि

धनु राशि का स्‍वामी गुरु है। इस राशि के लोग हमेशा सत्य की तलाश में रहते हैं। थोड़े लापरवाह और मौज-मस्ती करने वाले होते हैं। इस राशि के लोगों को बिन वजह की चीजें खरीदना बहुत पसंद होता है। इसलिए ये राशि खर्चीली भी कहलाती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। इन्हें एश्यो-आराम की जिंदगी जीना पसंद होता है। पैसे खर्च करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। अगर ये शॉपिंग पर चले जाते हैं तो ढेरो सामान खरीदकर आते हैं, चाहें वो सामान उनके इस्तेमाल में आए या ना आए। बेफिजूल चीजें खरीदने में आगे होते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि का क्या कहना, इस राशि के लोग तो शॉपिंग पर जाते ही बिना वजह की चीजें खरीदते है। रास्ते में कोई चीज दिख जाए या शॉपिंग के समय किसी चीज पर मन आए जाए तो उसे खरीदने का इरादा कर लेते हैं। इन शौक चीजों की खरीदारी होता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। बहुत खर्चीले माने जाते हैं। पैसा तो इनके पास टीक ही नहीं सकता क्योंकि आते ही ये सारा खर्च करना पसंद कर देते हैं। बिना वजह की चीजें खरीदना इन्हें पसंद होता है। लोगों की परवाह किए बिना मन मर्जी चीजें करना पसंद हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ