हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti : इन 4 कामों से रुष्ट होती हैं मां लक्ष्मी, घर में आ जाती है कंगाली

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासांगिक है जितनी सदियों पहले थी। नीति ग्रंथ यानी चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का उल्लेख मिलता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति को लेकर भी कई ऐसी बातों के बारे में बताया है जो हमें अक्सर अपने घर और आसपास देखने को मिलता है।

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि हमें अपने दैनिक जीवन में जाने-अनजाने में कभी ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए जिससे धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज हो जाएं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक इंसान के जाने-अनजाने गलती से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जातक के जीवन में पैसों की कमी आने लगती है। यानी व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने लगता है।

अपमान किसी का भी न करें

इसके साथ आचार्य चाणक्य एक और बड़ी बात कहते हैं जो मानव के व्यवहार के लिए खास है। चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्त बुजुर्ग, विद्वान, महिलाओं या फिर गरीबों को परेशान या फिर अपमान करता है, उसके घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं रूकतीं। माता लक्ष्मी दूसरों के साथ गलत यानी दुर्व्यवहार करने वालों सेसदैव रुष्ट रहती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं ऐसी लड़कियां !

रसोई में जूठे बर्तन न छोड़ें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक रसोई घर में कभी भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर रात को तो एकदम नहीं। बताया जाता है कि चूल्हे के उसके आस-पास और सिंक में रात जूठे बर्तन रखने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। जिससे घर में दरिद्रता का वास होने लगता है

विज्ञापन

पैसों का अनावश्यक खर्च न करें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक के मुताबिक हर व्यक्ति को पैसा कमाने के लिए कठिन मेहनत करना चाहिए साथ कमाई में कुछ धन का संचय जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही अनावश्यक पैसों के खर्च से भी बचना है। यदि कोई व्यक्ति व्यर्थ में धन का खर्च करता है या फिर धन की दिखावा करता है तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक ऐसे लोग खुद अपनी बर्बादी का रास्ता खोलते कंगाली में आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: पुरुषों की इन 4 अदाओं खींची चली आती हैं महिलाएं, जानें क्या ?

विज्ञापन

 झाड़ू-पोछा घर में शाम के समय न करें

इसके साथ ही आचार्य चाणक्य बताते हैं कि शाम के वक्त कभी भी घर में झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि शाम के समय मां लक्ष्मी घर में आती हैं। अगर उस समय घर या फिर घर के दरवाजे पर गंदगी देख वो वापस चली जाती हैं।

इसलिए उपरोक्त चार में से हमें कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी नाराज या रुष्ट होकर हमारे घर से चली जाएं।

विज्ञापन

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज 24 एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola