Budh Vakri In Aries: ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह अगले माह यानी अप्रैल महीने में व्रकी करने वाले हैं। बुध देव के वक्री करने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि बुध देव को बुद्धि, कारोबार, मन, चंचलता और धन के कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव 2 अप्रैल को मेष राशि में वक्री होंगे। बुध देव के वक्री होने से सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध देव के उलटी चाल चलने से किन-किन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का वक्री बहुत ही शुभ साबित होगा। क्योंकि मेष राशि में बुध देव लग्न भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में मेष राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। बता दें कि बुध देव के वक्री होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और तो और इस दौरान मेष राशि के लोग जमकर मेहनत भी करेंगे। किसी भी कार्य को लेकर सीरियस रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेंगे। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह वक्री बहुत ही शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे मौके मिलेंगे।
सिंह राशि
मेष राशि में बुध देव का वक्री होने से सिंह राशि वाले लोगों को करियर और कारोबार में गजब का मुनाफा देखने को मिल सकता है। क्योंकि सिंह राशि में बुध देव नवम भाव में वक्री करेंगे। नवम भाव में वक्री करने से सिंह राशि वाले लोगों कि किस्मत चमक सकती है। साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। 2 अप्रैल के बाद आप किसी शादी-विवाह में शामिल हो सकते हैं। जहां पर आप किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध देव का वक्री लाभप्रद साबित होगा। बता दें कि मिथुन राशि की कुंडली में बुध देव 11वें भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं, जिसके कारण धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे।
यह भी पढ़ें- 25 या 26 कब खेली जाएगी होली, यहां दूर करें कन्फ्यूजन
यह भी पढ़ें- 20 मार्च के बाद ये 3 राशि के लोग बन जाएंगे अमीर, खूब कमाएंगे मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines