Budh Uday 2024: बुध देव की कृपा से अरबपति बनेंगे ये 3 राशि के लोग, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

Budh Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव आज मीन राशि में उदय हो चुके हैं। बुध देव के उदय होने से कुछ राशियों की सोई हुई किस्मत बदल सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को क्या-क्या लाभ मिलेगा।

budh gochar 2024
विज्ञापन

Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज आनी 15 मार्च दिन शुक्रवार को बुध देव अपनी चाल में बदलाव कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव आज मीन राशि में उदय भी हो गए हैं। बता दें अगले 19 दिन बाद यानी 3 अप्रैल तक मीन राशि में ही उदय रहेंगे। बुध देव को सभी ग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुध, तर्क, चतुरता, संवाद, गणित और मित्रता के कारक ग्रह कहा जाता है। इसके साथ ही बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। मान्यता है जब भी बुध देव अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति का सोई हुई किस्मत भी जाग उठती है। उन राशियों को भाग्य का पूरा साथ भी मिलता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव के उदय होने से मेष राशि के लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। साथ ही मेष राशि के लोगों को निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें काम के संबंध में यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी नौकरी से संतुष्ट हो सकते हैं। सीनियर का साथ मिलेगा। करियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन परिवार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में बुध देव के उदय होने से वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। साथ ही आपको किसी भी काम में सीनियर का साथ मिलेगा। वृषभ राशि वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगाा। साथ ही जीवन में महालाभ का योग बन रहा है। सकारात्मक विचार आएंगे। आप जीवनसाथी के साथ अच्छे से पेश आएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि

मीन राशि में बुध देव के उदय होने से मिथुन राशि वाले लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए नए नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपके कार्यों से सीनियर्स प्रभावित होंगे और कार्यों की तारीफ भी करेंगे। जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही धन कमाने के नए-नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ