Budh Shukra Yuti Rashifal: वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रह अपने गोचर के दौरान दूसरे ग्रहों के पास आते रहते हैं और भिन्न-भिन्न प्रकार के योग, युति और दृष्टियों का निर्माण करते रहते हैं. इसी क्रम में मंगलवार 25 नवंबर, 2025 को एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन बुध और शुक्र की पूर्णयुति बन रही हैं यानी बुद्धि, वाणी और विवेक के ग्रह बुध और सुख, ऐश्वर्य और प्रेम के कारक के ग्रह शुक एक-दूसरे से 0° की कोणीय स्थिति में रहेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध-शुक्र की यह पूर्णयुति सुबह में 07:19 AM बजे बन रही है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 25 नवंबर को बुध-शुक्र की यह पूर्णयुति मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में बन रही है, जो बेहद दुर्लभ है. इसे ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग भी कहते हैं. यूं तो इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी सिद्ध रहने वाला है. इन राशियों के जातकों के यहां धन के साथ सुख और सौभाग्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
बुध-शुक्र की पूर्णयुति वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोल सकती है. नए आय स्रोत बनने लगेंगे. रुके हुए पैसे वापस मिलने के योग बनेंगे. व्यापार में अचानक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंध मधुर बनेंगे. वैवाहिक जीवन में भी सौख्य बढ़ेगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए नया अवसर ला सकती है. कुल मिलाकर यह समय मेहनत को भाग्य का साथ मिलने वाला है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह युति मानसिक शांति और आर्थिक संतोष लेकर आएगी. घर-परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है. किसी बड़े कार्य की शुरुआत के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. अचानक धनलाभ या किसी निवेश से फायदा मिलने के योग भी प्रबल हैं. विद्यार्थियों और सृजनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है.
वृश्चिक राशि
बुध शुक्र की यह दुर्लभ पूर्णयुति आपकी ही राशि में बन रही है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक शुभ दिख रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बन सकती है. नए प्रोजेक्ट, नई साझेदारी या नए अवसरों का मार्ग खुल सकता है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. लव रिलेशनशिप और गहरे होंगे. यह समय भाग्य के साथ आपकी बुद्धि और आकर्षण शक्ति को भी प्रबल करेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग धन, सौभाग्य और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है. करियर में बड़ा बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापारियों को बड़े सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है. आय में बढ़ोतरी और बचत में वृद्धि की स्थिति बनेगी. यह समय आपके जीवन में स्थिरता, सुख और आत्मविश्वास भरने वाला रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।