हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navpancham Yoga: 4 फरवरी से बुलंद होगा 5 राशियों की किस्मत का सितारा, कम मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता!

Navpancham Yoga: वैदिक ज्योतिष में कुंडली के भावों में ग्रहों की स्थिति के अनुसार नवपंचम योग बेहद शुभ माना गया है। 4 फरवरी, 2025 से बनने वाले बुध और गुरु के नवपंचम योग से 5 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद होगा। इन 5 राशियों के जातकों को कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Navpancham Yoga: नवपंचम योग उन शुभ योगों में से एक है, जो वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति के दृष्टिकोण से बेहद शुभ और विशेष फलदायी माने गए हैं। मंगलवार 4 फरवरी, 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध और देवगुरु बृहस्पति 3 बजकर 19 मिनट से नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, इस योग का निर्माण तब होता है, जब बुध और गुरु एक-दूसरे से अधिकतम 120 डिग्री पर स्थित होते हैं। जबकि ज्योतिष सिद्धांतों के अनुसार, यह शुभ और शक्तिशाली योग तब निर्मित होता है, जब कोई दो ग्रह नवम (9वें) और पंचम (5वें) भाव में स्थित होते हैं। बता दें कि नवें और पांचवें भाव को कुंडली का त्रिकोण भाव कहा जाता है, जिसे भाग्यवृद्धि का कारक भाव माना गया है।

बुध और गुरु के नवपंचम योग का ज्योतिष महत्व

बुध और गुरु जब पंचम और नवम भाव में स्थित होकर नवपंचम योग बनाते हैं, तो यह योग बहुत शुभ माना गया है। बुध और गुरु दोनों ग्रह ज्ञान, बुद्धि और भाग्य के कारक होते हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव जातक के जीवन पर काफी गहरा होता है। यह योग न केवल व्यक्ति के जीवन में उन्नति और प्रगति लाता है, बल्कि व्यक्ति को भाग्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग जीवन को समृद्ध और सफल बनाने की क्षमता रखता है। जब इस योग के दौरान जातक व्यक्ति सही दिशा में कार्य करता है, तो बहुत कम मेहनत में बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल होती हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

विज्ञापन

बुध-गुरु नवपंचम योग का राशियों पर असर

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, बुध ग्रह नवम भाव और गुरु ग्रह पंचम भाव में विराजमान होंगे। ये दोनों ग्रह वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह हैं और इनके इस योग व्यक्ति को धन अर्जित करने के नए-नए स्रोत मिलते हैं। इससे जातक को भाग्य का प्रबल सहयोग मिलता है और वह कठिन परिस्थितियों में भी सफल होता है। आइए जानते हैं इस योग का उन 5 राशियों पर प्रभाव, जिनकी किस्मत का सितारा बुलंद होगा और जिन्हें कम मेहनत में बड़ी सफलताएं मिलेंगी।

मेष राशि

बुध-गुरु नवपंचम योग मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता लाएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है। धन की वृद्धि होगी और पहले के किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह योग बड़ी सफलता लेकर आएगा। उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए यह समय शुभ रहेगा, खासकर यदि आप विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु का यह योग आर्थिक समृद्धि और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में आपको पहचान मिलेगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े जातकों को पुरस्कार और सराहना मिलेगी। शोध, लेखन और कला के क्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। शेयर बाजार, रियल एस्टेट और लंबी अवधि के निवेश में बड़े लाभ होने की संभावना है। धन की बचत बढ़ेगी और फिजूलखर्ची कम होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो उनके करियर के लिए फायदेमंद होंगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव कम होगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। फिटनेस और डाइट को लेकर नई शुरुआत करने का समय है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का यह समय शुभ रहेगा। साझेदारों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य को प्रबल बनाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाएं बनाने और जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी और व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यापार में साझेदारी से बड़ा मुनाफा हो सकता है। नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने का समय है। उच्च शिक्षा और शोध में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, खासकर यदि यह शिक्षा या करियर से संबंधित हो।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन में उन्नति लाएगा। इनकम बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और पुराने विवाद खत्म होंगे। व्यापार में विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। बड़े निवेश से लाभ होगा और खर्चों में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे और उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र और रचनात्मक उद्योगों में काम कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: छाया ग्रह केतु से क्यों लगता है डर, 2025 में किस पर होगा कैसा असर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola