Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है जो बुद्धि, विवेक, नौकरी, शिक्षा, कारोबार और निर्णय क्षमता आदि के दाता हैं। एक तय समय के बाद जब भी बुध गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है जो ज्ञान के दाता हैं। चलिए जानते हैं 3 अप्रैल 2025 को बुध गोचर से किन तीन राशियों को नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि
बुध गोचर का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऑफिस में बॉस संग विवाद हो सकता है जिसके कारण वो आपको नौकरी से निकालने की धमकी भी दे सकते हैं। फिजूलखर्ची के कारण कारोबारियों के घर का बजट बिगड़ जाएगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उनका रिश्ता उनकी ही गलतियों के कारण टूट सकता है। सिंगल लोगों का रिश्ता होने में परेशानी आएगी जिसके कारण उनके माता-पिता को तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: मार्च में ग्रहों की कृपा से किन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस और कौन होगा कंगाल? जानें
धनु राशि
बुध की बदली चाल से धनु राशि के जातकों को सबसे ज्यादा हानि होगी। किसी से पैसे उधार ले रखे हैं तो धन वापस करने में परेशानी होगी। शादीशुदा जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों ने कार खरीदी है वो आराम से वाहन चलाएं। जल्दबाजी में दुर्घटना होने की संभावना है।
कुंभ राशि
वृषभ और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी बुध गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 3 अप्रैल 2025 से पहले कारोबारियों का एक्सीडेंट हो सकता है। इसलिए वाहन आराम से चलाएं। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उनकी बॉस से खटपट होगी। यदि आपने सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया तो वो आपको जॉब से फायर भी कर सकते हैं। घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी का रिश्ता तय हुआ है तो इस साल उनकी शादी होने की संभावना बेहद कम है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
58 mins agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines