Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष में वाणी, बुद्धि, विवेक, तर्कशक्ति, संचार, व्यापार, धन लाभ, साझेदारी, मित्रता, मौज-मस्ती, मनोरंजन और तकनीक का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है। जब बुध एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर सभी राशियों के जातकों के जीवन के इन क्षेत्रों और सेक्टर पर पड़ता है। बता दें कि बुध समेत सही ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान ग्रहों की ऊर्जा में बदलाव होता है, जो जातकों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को प्रभावित करता है।
शनिवार 15 फरवरी, 2025 को सुबह में 5 बजकर 8 मिनट पर बुध मंगल के स्वामित्व वाली धनिष्ठा से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और यह नक्षत्र कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद बुध की बदली चाल से कुछ राशियां मालामाल हो सकती है, जिस राहु की कृपा भी बरसेगी।
शतभिषा नक्षत्र में बुध गोचर का ज्योतिष महत्व
शतभिषा नक्षत्र ज्ञान, चिकित्सा, शोध, तकनीकी इनोवेशन और रहस्य से जुड़ा हुआ माना गया है। साथ ही याह गुप्त विद्याओं, ज्योतिष, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक परिवर्तन का भी प्रतीक है। जब ग्रहों के स्वामी बुध ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो इस गोचर का असर जातक में तर्क शक्ति को बढ़ाता है और व्यक्ति की विचार प्रक्रिया को अधिक गहराई प्रदान करता है। यह भी देखा गया है कि वैज्ञानिक अनुसंधान, गुप्त विद्या जैसे ज्योतिष, तंत्र, मंत्र आदि और चिकित्सा क्षेत्रों में यह प्रगति का समय होता है। साथ ही, यह डिजिटल मीडिया, इंटरनेट, साइबर सुरक्षा, और नई तकनीकों से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर लाभकारी हो सकता है।
शतभिषा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र में बुध गोचर से 5 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शतभिषा नक्षत्र का स्वामित्व राहु के पास होने के असर से बुध की ऊर्जा और भी शक्तिशाली हो जाएगी, जिससे इन 5 राशियों के जातकों को धन, करियर और बौद्धिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!
मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं। शतभिषा नक्षत्र में बुध गोचर उनके करियर और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय रहेगा। मार्केटिंग, मीडिया, संचार और डिजिटल क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जबरदस्त तरक्की मिलेगी। विदेशी कंपनियों से ऑफर या अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स और निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशि
बुध इस राशि के स्वामी हैं। शतभिषा नक्षत्र में बुध गोचर इस राशि के नौकरीपेशा व्यक्ति और व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी या प्रमोशन के योग बनेंगे। बैंकिंग, अकाउंटिंग, फाइनेंस और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अचानक धन लाभ से पुरानी योजनाएं फिर शुरू हो सकती है, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक रूप से अत्यंत शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी और अन्य निवेशों में अच्छा लाभ हो सकता है। नया घर या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। किसी पुराने रोग का निदान और उपचार होने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ रहेगा, खासकर करियर और व्यवसाय के मामलों में। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय रहेगा। शिक्षा, अध्यापन, ज्योतिष, योग, आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की होगी। व्यापारिक साझेदारियों में सावधानी बरतें। पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक उत्सव हो सकते हैं।
कुंभ राशि
यह गोचर कुंभ राशि के लिए बेहद लाभकारी होगा क्योंकि शतभिषा नक्षत्र कुंभ राशि में स्थित है। जो लोग टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, रिसर्च, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में हैं, उन्हें जबरदस्त सफलता मिलेगी। धन लाभ के साथ-साथ प्रसिद्धि और नई पहचान मिलेगी। स्टार्टअप और इनोवेशन से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय रहेगा। ध्यान और योग करें, जिससे मानसिक स्पष्टता बनी रहे।
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब जीवन में छा जाए अंधेरा, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, निराशा हो जाएगी दूर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines