हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: शनि की राशि में बुध गोचर से 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, नौकरी से लेकर कारोबार में होगी बढ़ोतरी!

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह द्वारा 11 फरवरी 2025 को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया जाएगा, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकेगी। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन
बुध गोचर 2025

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब नवग्रह गोचर करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर अच्छे और बुरे प्रभावों के साथ होता है। साल 2025 के शुरुआती महीने में कई बड़े ग्रह गोचर करेंगे। जबकि, नए साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में भी बड़े-बड़े ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। एक राशि में करीब 20 दिन के लिए विराजमान रहने वाले ग्रहों के राजकुमार बुध फरवरी में शनि की राशि में प्रवेश करेंगे।

फरवरी में बुध गोचर 2025

11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। इस दौरान शनि की राशि कुंभ में बुध ग्रह प्रवेश करेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों पर बुध ग्रह की खास कृपा होगी। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी होंगी?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए बुध गोचर फलदायी रहेगा। करियर में सफलता पाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। पैसों की बचत करना आगे चलकर लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे। प्रेमी और प्रेमिका के रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और प्यार बढ़ सकेगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की ओर से बाहर जाने का प्लान बन सकता है। विदेश यात्रा भी करने जा सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

बुध ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश करना सिंह राशि के लिए उत्तम साबित होगा। जातकों कामकाज में तरक्की के लिए नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। आय वृद्धि के योग बनेंगे। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार हो सकेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

बुध ग्रह द्वारा शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया जाएगा। इस राशि के लोगों के लिए बुध गोचर फलदायी रहेगा। जातकों को समय-समय में तरक्की अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। विदेश जाने की योजना बन सकती है। बिना वजह का तनाव तंग नहीं कर सकेगा। मूड अच्छा रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार शुरू कर सकते हैं जिसमें तरक्की मिल सकेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 राशियों की मौज! 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola