ज्योतिष शास्त्र में सोने को बृहस्पति से संबंधित माना जाता है। इसके साथ ही कुछ मूलांक वालों को अंकज्योतिष के अनुसार सोना नहीं पहनना चाहिए। माना जाता है कि अगर ये लोग सोना या इससे बने आभूषणों को पहनते हैं तो इनको फायदे की जगह नुकसान होने लगता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार सोना सिर्फ धन और वैभव का प्रतीक नहीं है, इसको पहनने से ग्रहों का भी अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ सकता है। इस कारण सोना पहनने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए, क्या वो आपको सूट कर रहा है?
इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए सोना
अंक ज्योतिष के अनुसार महीने की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है। 8 अंक के स्वामी शनि ग्रह होते हैं। अगर ये लोग सोना धारण करते हैं तो इनको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इस कारण है क्योंकि शनि और बृहस्पति के बीच स्वभाव में विरोध माना जाता है। सोना पहनने से टकराव, धनहानि और गुस्सा व मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
इनको भी सोना पहनने से करना चाहिए परहेज
अगर कुंडली में बृहस्पति नीच का हो, शत्रु भाव में हो तो सोना पहनना आपका नुकसान करा सकता है। इसके साथ ही मेष व वृश्चिक लग्न वालों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेल रहे लोगों को भी सोना पहनने से परहेज करना चाहिए।
सोना पहनने से हो सकते हैं ये नुकसान
अगर सोना आपके अनुकूल नहीं है तो आपको अकारण विवाद, नुकसान और मानसिक थकान का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बार-बार मानसिक अशांति, धन रुकावट या खर्च का बढ़ना आदि समस्याएं देखने को मिलती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पहनें-
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
6 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines