Bedroom Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के बाद परिवार में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वास्तु दोष की वजह से पति-पत्नी का आपसी मनमुटाव बढ़ने लगता है। दरअसल बेडरूम का वास्तु दोष इसके लिए जिम्मेदार होता है। इन्ही वजहों से वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि पति-पत्नी के बेडरूम का वास्तु ऐसा हो कि घर में सकारात्मकता और शांतिपूर्ण वतावरण बना रहता है। अगर पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम कम हो गया है या अक्सर किसी बात को लेकर आपस में मनमुटाव रहता है तो ऐसे में कुछ पौधों को लगाने पर इस समस्या से निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं उन लकी पौधों के बारे में।
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को घर में लगाना अत्यंत शुभ है। वास्तु नियम के मुताबिक, बेडरूम के ईशान कोण में मनी प्लांट को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही साथ इससे पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार बढ़ता है। इसके अलावा अगर पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद है, तो वह बहुत जल्द खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Bhadra Raja Yoga: बुध के गोचर से बनेगा ‘भद्र राजयोग’, संवर जाएंगी इन 4 राशि वालों की किस्मत; कहलाएंगे अमीर!
लिली प्लांट
वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए बेडरूम में लिली का पौधा लगाना शुभ है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा अगर अनिद्रा की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है। ऐसे में अगर आपके वैवाहिक जीवन में भी आपसी मनमुटाव चल रहा है तो ऐसे में इस पौधे को जरूर लगाएं।
बांस का पौधा
फेंगशुई यानी चीनी वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को शुभता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। साथ ही अगर पति-पत्नी में किसी प्रकार का विवाद है तो वह भी खत्म हो जाता है। ऐसे में बांस के पौधे को बेजरूम में हमेशा दक्षिण-पूरब के कोने में लगाएं।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: अमीर इंसान को भी कंगाल बना देती हैं ये 4 आदतें, आज से ही बना लें दूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines