Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, आज 12 जून 2025 खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह दिन बहुत शुभ रहेगा। इनकी किस्मत का सितारा आज चमकता नजर आएगा। सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उनके प्रयासों का फल मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती के योग हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में भी सुखद समय शुरू हो सकता है। तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो 5 भाग्यशाली राशियां, जिनका समय आज से बदलने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus)
12 जून को वृषभ राशि वालों के लिए लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कोई पुराना उधार या निवेश लाभ दे सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर तरक्की का कारण बनेगी। यह समय अपनी प्रतिभा दिखाने का है।
ये भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैर हिलाने की आदत अभी सुधारें, वरना धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी आपकी दौलत और मन की ताकत
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को इस दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। धन के नए स्रोत खुल सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्र या संपर्क आपके लिए नई राहें खोल सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए 12 जून का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और नई ऊर्जा महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अच्छे संकेत हैं और सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है। व्यापार में लाभ और नई डील मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत भी बेहतर रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
वृश्चिक राशि (Scopio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन पुराने संघर्षों के अंत का संकेत देगा। अब तक जो प्रयास विफल लग रहे थे, वो अचानक सफल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। किसी करीबी से सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, समय आपके पक्ष में है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए 12 जून तरक्की और उन्नति का दिन होगा। आपके विचारों को सराहा जाएगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जो लोग नए व्यापार की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा और अतीत की परेशानियां अब खत्म होने लगेंगी। आज लिया गया छोटा फैसला भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है।
ये भी पढ़ें: कबीरदास जी के प्रसिद्ध 10 दोहे, जो बदल सकते हैं किसी की भी जिंदगी; जरूर पढ़ें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines