---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aquarius Arthik Horoscope 2026: नए साल में कुंभ राशि वालों को धन की कमी से छुटकारा मिलेगा या नहीं? पढ़ें आर्थिक राशिफल

Aquarius Arthik Rashifal 2026 Prediction: मकर राशि के अलावा कुंभ राशि के स्वामी भी शनि महाराज हैं, जिनका साथ इन दोनों को 2026 में मिलेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए 2026 नौकरी, व्यापार, निवेश, बचत और संपत्ति आदि के लिहाज से कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आर्थिक राशिफल.

---विज्ञापन---

Kumbh Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: कुंभ राशि को 12 राशियों में 11वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी न्याय-कर्म के दाता शनि महाराज हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 के 12 महीने कुंभ राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चलेगी, जिस कारण वो तनाव में रहने वाले हैं. हालांकि, बीच-बीच में शनि की अशुभ दृष्टि से मुक्ति भी मिलेगी. खासकर, धन की कमी से स्थायी रूप से छुटकारा मिलने की संभावना है.

चलिए आर्थिक राशिफल के जरिए जानते हैं कि वर्ष 2026 कुंभ राशि वालों के लिए जॉब, बिजनेस, खर्च, निवेश और बचत आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

---विज्ञापन---

व्यापार-

व्यापार की दृष्टि से 2026 कुंभ राशि के जातकों के लिए औसत रहेगा. यदि आप कोई कार्य मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. वहीं, जिस कार्य को पूरा करने के लिए थोड़ी-सी भी मेहनत नहीं करेंगे, उसमें कामयाबी नहीं मिलेगी. साल 2026 के मध्य में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो नुकसान होना तय है. नया काम शुरू करने के लिए अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का समय बढ़िया है.

नौकरी-

कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए वर्ष 2026 मिलाजुला रहेगा. इस साल आप कुछ दिनों के लिए भी बेरोजगार नहीं रहेंगे, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहें. वहीं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम साल की शुरुआत में मिल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Capricorn Arthik Horoscope 2026: नए साल में मकर राशि वालों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? पढ़ें वार्षिक राशिफल

निवेश-

पुराने और नए दोनों तरह के निवेश से साल 2026 में कुंभ राशि वालों को अच्छा लाभ होने की संभावना है. उम्मीद है कि इस साल आप मनचाही कार या बाइक खरीद लेंगे. इसके अलावा साल के अंत में भवन का सुख मिलने के भी योग हैं. हालांकि, इस वर्ष आपको गोल्ड या शेयर बाजार से लाभ होने की संभावना नहीं है.

---विज्ञापन---

सावधानी-

उम्मीद है कि 2026 के पहले 2 महीनों में आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उसके बाद पैसों की कमी रहेगी. यदि आपने बजट बनाकर नहीं रखा तो कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है. इसके अलावा घर में चोरी होने की भी संभावना है, इसलिए अपनी चीजों को लेकर सावधान रहें. खासकर, यात्रा के दौरान कीमती चीजों का संभलकर इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- Aries Arthik Yearly Horoscope 2026: नए साल में मेष राशि वालों को लाभ होगा या रहेगी पैसों की कमी? जानें आर्थिक राशिफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Dec 14, 2025 02:59 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola