Lucky Zodiac Signs: 16 सितंबर का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, कामयाबी के साथ मिल सकता है धन कमाने का मौका

Lucky Zodiac Signs: 16 सितंबर को मालव्य, भद्र, हंस और नीचभंग राजयोग का अनूठा संयोग बन रहा है. इस ग्रहीय गोचर के इस शुभ प्रभाव से सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 राशियों को कामयाबी के साथ भरपूर धन लाभ होगा, आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs

16 सितंबर को मालव्य और भद्र सहित कई दुर्लभ राजयोगों का संयोग बन रहा है. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 16 सितंबर, 2026 को 20, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन बुधवार है. साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 24वां दिन है. इस दिन पंचमी तिथि 08:59 ए एम तक ही रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. इसलिए इस दिन स्कन्द षष्ठी व्रत रखा जाएगा. ऐसा लगता है यह दिन शुभ योगों का दिन है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग के सातब रवि योग भी बन रहा है. इस दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जहां तक इस दिन के खगोलीय और ग्रहीय व्यवस्था में सूर्य सिंह, चंद्रमा वृश्चिक, बुध भी कन्या, गुरु कर्क, शुक्र तुला, मंगल मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचरस्थ रहेंगे.

विज्ञापन

15 सितंबर की भांति, 16 सितंबर को कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जिसमें मालव्य योग, गुरु-चंद्र का नवपंचम राजयोग, भद्र राजयोग, और हंस राजयोग प्रमुख हैं. इसके साथ ही वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीचभंग राजयोग बना रहे है, क्योंकि उनपर गुरु की शुभ पंचम दृष्टि पड़ रही है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 16 सितंबर के इन शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय योग का प्रभाव से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनको कामयाबी के साथ भरपूर धन कमाने का मौका मिल सकता है?

विज्ञापन

16 सितंबर का मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 16 सितंबर का दिन करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का दिन साबित हो सकता है. आपकी निर्णय क्षमता में स्पष्टता बढ़ेगी. पहले से किए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. अटका हुआ काम गति पकड़ेगा. वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग से मदद मिलेगी. कारोबार के विस्तार के लिए नए पार्टनर मिल सकते हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी.

विज्ञापन

16 सितंबर का मिथुन राशिफल

16 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बुद्धि बल से धन कमाने का दिन साबित हो सकता है. आपकी वाणी और वार्तालाप की शैली इंप्रेसिव हो जाएगी. आपकी बात को लोग अस्वीकार नहीं कर पाएंगे. आस्ममिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति का विवाद भी सुलझेगा. कारोबार में बड़ी डील होनी संभव है. बड़ा भाई या बहन संकटमोचक का काम करेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

विज्ञापन

16 सितंबर का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती और मान-सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. ग्रहों की शुभ दृष्टि से सोया भाग्य जाग सकता है. चल रहा कर्ज अब समाप्त होने का योग दर्शा रहा है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोग का उनके मन की जगह या डिपार्टमेंट में ट्रांसफर हो सकता है. मेडिकल फील्ड के लोग लाभ की स्थिति में होंगे. पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा.

16 सितंबर का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नए विजन की ओर बढ़ने के लिए उत्तम है. आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है. भौतिक सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. नई व्हीकल लेने के योग बन रहे हैं. ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करने से व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है. टेक्सटाइल, कॉस्मेटिक और पार्टनरशिप बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है. पुरुष साथी को किसी महिला मित्र से सहायता मिलेगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

विज्ञापन

16 सितंबर का मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों को 16 सितंबर को भाग्य का सपोर्ट मिल सकता है. आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. धन जमा करने के प्रयास में सफलता मिलेगी. नए स्टार्टअप या वेंचर का शुभारंभ भी हो सकता है. लोहा, कोयला, मशीनरी, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट आदि में बड़ा लाभ हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा. साथ काम करने वाले लोग पूरा साथ देंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ