Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों की नाक पर रहता है गुस्सा, हल्की-सी बात पर भड़क जाते हैं ये लोग

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख के मूलांक का व्यक्ति के तेज स्वभाव और गुस्से से गहरा संबंध है. तीन मूलांक विशेष के जातक अक्सर लोग ज्वालामुखी की तरह फट पड़ते हैं, मानो गुस्सा उनके नाक पर हो. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से हैं?

gussail-Numerology-Personality-Traits

अंक ज्योतिष के अनुसार, 3 मूलांकों के लोग बेहद गुस्से वाले होते हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Personality Traits: आपने भी अपने आसपास कुछ ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जो हल्की सी बात होती नहीं है कि वे ज्वालामुखी की तरह फट पड़ते हैं. ऐसा लगता है कि मानो जैसे गुस्सा उनकी नाक पर रहता है. क्या आप जानते हैं कि किसी इंसान का ऐसा विस्फोटक और तीखा नेचर क्यों होता है, वे इस तरह से अचानक भड़क क्यों जाते हैं? क्या ये केवल किसी बात पर प्रतिक्रिया मात्र है? क्या ये केवल इत्तेफाक है?

विज्ञापन

जी नहीं, अंक ज्योतिष में इसका कारण जन्म तिथि के मूलांक से जोड़ा गया है, जो वाकई में कई गहरे राज खोलती है. न्यूमरोलॉजी में में ऐसे 3 विशेष मूलांक बताए गए हैं, जिनसे जुड़े लोगों का गुस्सा हमेशा हाई ही रहता है. ये किस बात पर तैश में आ जाएंगे, ये खुद भी नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से जिनकी गुस्सा बहुत आता है?

विज्ञापन

मूलांक 1 (Radix 1)

अंक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों का गुस्सा काफी दबदबे वाला यानी अथॉरिटेटिव होता है. जब गुस्से में होते हैं, किसी की नहीं सुनते हैं. ये हमेशा यही चाहते हैं कि इनकी बात उपर रहे. इसका कारण यह है कि इस मूलांक के अधिपति ग्रह सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा हैं. ये लोग जन्मजात लीडर होते हैं. इनका अपने ‘इगो’ यानी आत्मसम्मान पर किसी प्रकार ठेस बर्दाश्त से बाहर होती है. इसे ठेस लगते ही, ये लोग भड़क जाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 (Radix 4)

मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं, जो अनिश्चितता और अप्रत्याशित घटनाओं के कारक ग्रह हैं. इन लोगों का गुस्सा भी ऐसा ही होता है – अचानक और अप्रत्याशित. लेकिन ये देखा गया है कि ये लोग लंबे समय तक चीजों को नोटिस करते रहते हैं, बातों और घटनाओं को सहते रहते हैं. लेकिन तभी तक जब तक कि ये सह सकते हैं और जब इनके सब्र की सीमा टूटती है, लगता है जैसे जलजला आ गया हो. अक्सर ये लोग बेस्ट प्लानर और एक्जक्यूटिव होते हैं, लेकिन जब कोई अड़ंगा डालता है, तो बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 (Radix 9)

यह देखा गया है मूलांक 9 के लोगों को बहुत तेज गुस्सा आता है और यह भी महसूस किया गया है कि जैसे ये इंसान ही गुस्सा करने के लिए बने हैं. मानो जैसे गुस्से की फैक्ट्री खोल रखी हो. लेकिन अच्छी बात ये है कि ये जितनी जल्दी भड़कते हैं, उतनी जल्दी ही शांत भी होते हैं. साथ ही ये लोगों को माफ करना भी जानते हैं. अंक ज्योतिष विश्लेषण के अनुसार ये लोग मंगल ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो साहस, ऊर्जा, बिजली और अग्नि के कारक ग्रह हैं. इनमें भी लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूट कर भरा होता है. इन्हें झूठ, धोखा और गलत बात बर्दाश्त नहीं होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ