Capricorn Arthik Horoscope 2026: नए साल में मकर राशि वालों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Capricorn Arthik Rashifal 2026 Prediction: शनि महाराज को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, जिनके जातकों के लिए साल 2026 कई मामलों में अनुकूल रहेगा. खासकर, पैसों की कमी से कुछ समय के लिए मुक्ति मिलने की संभावना है. चलिए विस्तार से जानते हैं मकर राशि के 2026 के आर्थिक वार्षिक राशिफल के बारे में.

Capricorn Arthik Horoscope 2026

Photo Credit- News24GFX

Makar Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: मकर राशि को 12 राशियों में दसवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी और कोई नहीं बल्कि शनि देव हैं. माना जाता है कि मकर राशि के जातक यदि जीवनभर अच्छे कर्म करते हैं तो उन्हें शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता है. साथ ही पैसों की कमी, असफलता और तमाम बीमारियों से मुक्ति मिलती है. हालांकि, कई बार शनि गोचर के सकारात्मक प्रभाव से भी मकर राशि वालों का भाग्य चमक जाता है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में मकर राशि वालों को कई बार शनि गोचर से लाभ होगा. हालांकि, बीच-बीच में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्र आदि ग्रहों की नकारात्मक दृष्टि का भी सामना करना पड़ेगा. चलिए आर्थिक राशिफल के जरिए जानते हैं कि वर्ष 2026 मकर राशि वालों के लिए नौकरी, बिजनेस, संपत्ति और निवेश आदि के लिहाज से कैसा रहेगा.

विज्ञापन

व्यापार-

मकर राशि के व्यापारियों के लिए वर्ष 2026 मिलाजुला रहेगा. साल की शुरुआत में आप व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे, जो पूरी भी हो सकती हैं. नई पार्टनरशिप में काम करना व्यापारियों के लिए जून से नवंबर के बीच अच्छा रहेगा. हालांकि, दिसंबर माह में व्यापारियों को सावधान रहना होगा क्योंकि विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं.

नौकरी-

नौकरी की दृष्टि से मकर राशि वालों के लिए साल 2026 अधिकतर समय अनुकूल रहेगा. यदि आप मन लगाकर अपना कार्य करेंगे तो किसी बड़ी मुश्किल में आप नहीं फसेंगे. अनुभवी लोगों की बात मानने वाले नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. नौकरी बदलने या छोड़ने के लिए फरवरी से लेकर अक्टूबर तक का समय शुभ है. हालांकि, इस साल आपको पदोन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना कम है.

विज्ञापन

निवेश-

साल की शुरुआत में निवेश करना मकर राशि वालों के लिए काफी अच्छा नहीं रहेगा. इसलिए जितना हो सके, उतना जोखिमभरा काम करने से बचें. हालांकि, जुलाई से लेकर दिसंबर तक का समय निवेश करने के लिए अनुकूल रहेगा. खासकर, संपत्ति खरीदना या बेचना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

विज्ञापन

सावधानी-

पैसों का लेन-देन करते समय मकर राशि के जातक जितना ज्यादा सावधान रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा. हालांकि, इस वर्ष आपको विरोधियों से भी सावधान रहना होगा, नहीं तो वो आपका काम बिगाड़ सकते हैं. अगस्त से लेकर अक्टूबर के बीच आपको धन हानि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ