Numerology Prediction: 17 सितंबर से इन 3 मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा मौका, मिलेंगे धन और सफलता के नए अवसर

Numerology Prediction 17 September 2027: 17 सितंबर को मूलांक 8 और भाग्यांक 1 के संयोग के साथ गुरु का भी इस दिन पर प्रभाव रहेगा. इससे यह दिन खास बन गया है, जो मेहनत के दम पर उच्च पद, धन-लाभ और बड़ा मान-सम्मान दिलाने का संकेत देता है. इससे 3 मूलांक वालों को खूब लाभ होने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

17-sep-Lucky-mulank

17 सितंबर को गुरु-सूर्य का राजयोग बनेगा और शनि भी प्रभावी रहेंगे. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 17 September 2027: 17 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, यह लीडरशिप के साथ मेहनत और प्रतिष्ठा का दिन साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 7 यानी 8 है, जबकि पूरी तारीख यानी 17 – 09 – 2026 का योग 1 + 7 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 27, फिर कुल योग 2 + 7 = 9 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 8 और भाग्यांक 9 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 8 का संबंध शनि से है, जो श्रम से सफलता, स्थिरता, कर्म, दृढ़ निश्चय आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 9 के स्वामी मंगल हैं, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, ऊर्जा आदि के कारक हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 17 सितंबर का दिन गुरुवार है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इस प्रकार 17 सितंबर के दिन के उपर शनि के मूलांक 8 और मंगल के भाग्यांक 9 की ऊर्जा के साथ सूर्य का भी असर रहेगा. मंगल और गुरु मित्र हैं और यह राजयोग सा फल देता है, जिससे यह दिन मंगल की प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. न्यूमरोलॉजी में यह कॉम्बिनेशन मेहनत के दम पर उच्च पद और सम्मान हासिल करने का संकेत देता है. इस प्रकार इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग का यूं तो सभी मूलांकों पर असर होगा, लेकिन यह 3 मूलांक के जातकों के लिए यह दिन काफी अनुकूल और लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जिनको बड़ा मौका मिल सकता हैं और सफलता और धन पाने के नए मौके मिल सकते हैं?

विज्ञापन

17 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, के लिए 17 सितंबर का दिन आत्मविश्वास और नई शुरुआत का दिन साबित हो सकता है. राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे. जॉब कर रहे लोगों को वर्क प्लेस पर बड़ा असाइनमेंट मिल सकता है. अधिकार में वृद्धि होगी. टीम लीडर के जिम्मेदारी बढ़ेगी. सरकारी टेंडर आपके लिए लाभकारी रहेगी. जमीन कोई पुराना मामला सुलझेगा. पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

17 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 5, 15 या 23 तारीख को हुआ हो, उनको 17 सितंबर को बेहतरीन सपोर्ट मिल सकता है. बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रेड, सेल्स और मार्केटिंग के लोगों को लाभ होगा. आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगा. आप अपनी बौद्धिक क्षमता से खूब धन लाभ कमाएंगे. कारोबार में भारी लाभ हो सकता है. अचानक कोई अटका काम गति पकड़ सकता है. बिजनेस के विस्तार का यह सही समय है.

विज्ञापन

17 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

मूलांक 8 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 8, 15 या 26 तारीख को हुआ हो, के लिए 17 सितंबर का दिन कठिन मेहनत के रिवार्ड पाने के दिन सिद्ध हो सकता है. लंबे समय से काम रहे प्रोजेक्ट का क्रेडिट और आर्थिक लाभ मिल सकता है. जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह दिन बढ़िया है. पुराने निवेश का भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. कानूनी मामलों में राहत मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ